Breaking

इंडिया ब्लॉक के नेता 6 अक्टूबर को करेंगे चुनाव आयोग का घेराव, देशभर में निकालेंगे मार्च

INDIA Bloc Meeting 19 Partie: इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव आयोग को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव आयोग को “कठपुतली” बना दिया है और देश में “वोट चोरी” हो रही है। बैठक में चुनाव आयोग, एसआईआर और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर विपक्षी दलों ने चर्चा की।

2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में मार्च की तैयारी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में मार्च निकालेगी। बैठक में एसआईआर, ईवीएम-वीवीपैट और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर भी चर्चा हुई। विपक्षी दलों ने आगामी चुनावों में बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग भी दोहराई।

बैठक से AAP और DMK ने बनाई दूरी

INDIA ब्लॉक की बैठक में आम आदमी पार्टी और डीएमके शामिल नहीं हुईं। डीएमके ने बैठक से दूरी बनाने की पुष्टि की थी, जबकि बैठक में चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर आगे की संयुक्त रणनीति पर चर्चा हुई।

19 पार्टियां बैठक में शामिल, दोनों सदनों में 240 सांसद

कांग्रेस नेता जयराम रमेश के मुताबिक, INDIA ब्लॉक की बैठक में 19 विपक्षी दल शामिल हो रहे हैं। इन दलों के पास लोकसभा में 178 और राज्यसभा में 62 सांसद हैं। बैठक में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, NCP (SP), शिवसेना (UBT), RJD, CPM, CPI, NC, PDP, JMM, CPI-ML, IUML समेत 19 दल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने बेला एस्टेट में उठाया वोटर लिस्ट का मुद्दा, EC ने बताई नाम हटने की वजह

Sunil Gupta

Recent Posts

NEET PG Seat Matrix 2026: पीजी मेडिकल की 63,177 सीटों का मैट्रिक्स जारी, जानें राज्यवार आंकड़े

NEET PG 2026 की तैयारी कर रहे मेडिकल उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया…

15 minutes ago

Dharman: रजनीकांत की ‘धर्मन’ में श्रीलीला की एंट्री! ‘पुष्पा 2’ की एक्ट्रेस निभाएंगी अहम किरदार

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों को लेकर फैंस के बीच हमेशा जबरदस्त उत्सुकता रहती है।…

28 minutes ago

पथराव के बाद उज्जैन में पुलिस का शिकंजा, 20 गिरफ्तार और 30 पर FIR

Ujjain Shahi Masjid Dispute: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद से जुड़ा विवाद बुधवार…

55 minutes ago

फ्लाईदुबई विमान में पायलट पर चाकू से हमला, हाइजैकिंग अलर्ट; यात्रियों में मचा हड़कंप

Flydubai Flight FZ1073 Hijack Scare: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073…

1 hour ago

मोबाइल पर बिना इंटरनेट के देख सकेंगे लाइव टीवी, जानें D2M के सामने कौन सी है चुनौती

D2M Technology Live TV: भारत में मोबाइल फोन पर टीवी देखने का तरीका जल्द बदल…

1 hour ago