दुनिया

नेपाल में बाढ़ का कहर! महाकाली नदी में समाया 1.45 किमी लंबा झूलापुल, टूटा संपर्क

Nepal: नेपाल के कंचनपुर जिले में बुधवार सुबह महाकाली नदी के तेज बहाव ने भीमदत्त नगरपालिका और दोधारा-चांदनी को जोड़ने वाले मशहूर पैदल झूलापुल को नुकसान पहुंचाया। पुल का एक बड़ा हिस्सा नदी में गिरने के बाद दोधारा-चांदनी के लोगों का जिला मुख्यालय से सीधा पैदल संपर्क प्रभावित हो गया है।

पिलर ढहने से नदी में गिरा पुल का हिस्सा

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 8 बजे महाकाली की तेज धारा के बीच पुल का एक महत्वपूर्ण सपोर्ट पिलर ढह गया। पिलर गिरते ही पुल का बड़ा हिस्सा असंतुलित होकर नदी में जा गिरा और तेज बहाव उसे अपने साथ बहा ले गया। पुल के भीमदत्त नगरपालिका की ओर से छठे और दोधारा-चांदनी की ओर से तीसरे पिलर के आसपास नदी का कटाव लगातार बढ़ रहा था। तेज बहाव के चलते पिलर की नींव कमजोर हुई, जिसके बाद वह नदी की धारा में बह गया। इसके साथ पुल का एक बड़ा स्पैन भी ढह गया।

1.45 किमी लंबा है झूलापुल

यह झूलापुल करीब 1.45 किलोमीटर लंबा है और इसे एशिया के सबसे लंबे मल्टी-स्पैन पैदल झूलापुलों में से एक माना जाता है। महाकाली नदी में लगातार बाढ़ और किनारों पर बढ़ते कटाव ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट

खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने पुल और नदी के संवेदनशील क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया है। फिलहाल क्षतिग्रस्त पुल से आवाजाही प्रभावित है। बाढ़ का पानी कम होने के बाद ही नुकसान का पूरा आकलन और मरम्मत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़े: 2020 दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत तीसरी बार खारिज

Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

‘डरकर जीते हैं हम…’, DU छात्राओं ने सुनाई दिल्ली की सड़कों की दहला देने वाली कहानी

DU students protest: आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की…

4 minutes ago

Modi Cabinet Big Update: MSP बढ़ाने समेत 3 बड़े फैसले, ₹2.79 लाख करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

Modi Cabinet Decisions 2027-28: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में…

14 minutes ago

Drishyam 3 Cast Fees: अजय देवगन से तब्बू और श्रेया सरन तक, जानिए किस स्टार को मिल रही कितनी फीस

Drishyam 3 Cast Fees: अजय देवगन की चर्चित फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की तीसरी फिल्म को लेकर…

15 minutes ago

बिहारियों ने The Vvaan के शो को बनाया छठ का जश्न, सिनेमाघरों में बांटा ठेकुआ

The Vvaan Bihar Audience Reaction: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म The Vvaan को…

42 minutes ago

NEET PG Seat Matrix 2026: पीजी मेडिकल की 63,177 सीटों का मैट्रिक्स जारी, जानें राज्यवार आंकड़े

NEET PG 2026 की तैयारी कर रहे मेडिकल उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया…

58 minutes ago

Dharman: रजनीकांत की ‘धर्मन’ में श्रीलीला की एंट्री! ‘पुष्पा 2’ की एक्ट्रेस निभाएंगी अहम किरदार

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों को लेकर फैंस के बीच हमेशा जबरदस्त उत्सुकता रहती है।…

1 hour ago