मनोरंजन

South OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी साउथ की ये फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट


South OTT Release This Week: अगर आप साउथ की फिल्मों और वेब सीरीज के शौकीन हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए खास रहने वाला है। सितंबर के आखिरी दिनों से लेकर अक्टूबर की शुरुआत तक कई चर्चित साउथ फिल्में और सीरीज अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही हैं। इनमें रोमांटिक कॉमेडी से लेकर कॉमेडी-ड्रामा और एक्शन से भरपूर कहानियां शामिल हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होंग

  1. बेथलहम कुडुम्बा यूनिट

निविन पॉली और ममिता बैजू स्टारर ‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ 2 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। यह रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन गिरीश एडी ने किया है। फिल्म में संगीत प्रताप, रोशन शनावास, श्याम मोहन, सुरेश कृष्णा, विनय फोर्ट, श्रींदा और मीनाक्षी रवींद्रन भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

2. लीस्ट एलिजिबल बैचलर

तेलुगु कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘लीस्ट एलिजिबल बैचलर’ 30 सितंबर से ईटीवी विन पर उपलब्ध है। कहानी एक मिडिल क्लास युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर शादी करने का लगातार दबाव बनाया जाता है। बाबू देगला के निर्देशन में बनी इस सीरीज में हर्षा चेमुडु, हाइपर आदि, ऐश्वर्या होला कल और जीवन कुमार प्रमुख किरदार निभा रहे हैं।

3. रोमांचकम

सुमंत प्रभास की फिल्म ‘रोमांचकम’ 1 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। कहानी एक इंजीनियर की है, जो अपनी कारोबारी क्षमता साबित करने के लिए डेटिंग ऐप शुरू करने का फैसला करता है। फिल्म में अवंतिका सुनील कुमार और उपेंद्र लिमये भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन वेणुगोपाल रेड्डी ने किया है।

4. सरदार 2

कार्थी और एसजे सूर्या की ‘सरदार 2’ भी 1 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में कार्थी के साथ मालविका मोहनन, आशिका रंगनाथ, राजिशा विजयन और मुनीशकांत नजर आएंगे। कहानी अनुभवी अधिकारी चंद्र बोस और उनके बेटे विजय प्रकाश के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है। फिल्म में एक्शन और ड्रामा का मिश्रण देखने को मिलेगा।इस तरह सितंबर के अंत और अक्टूबर की शुरुआत में साउथ सिनेमा के दर्शकों के लिए ओटीटी पर मनोरंजन के कई विकल्प मौजूद रहेंगे।

Deepika Gupta

Recent Posts

‘डरकर जीते हैं हम…’, DU छात्राओं ने सुनाई दिल्ली की सड़कों की दहला देने वाली कहानी

DU students protest: आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की…

5 minutes ago

Modi Cabinet Big Update: MSP बढ़ाने समेत 3 बड़े फैसले, ₹2.79 लाख करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

Modi Cabinet Decisions 2027-28: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में…

15 minutes ago

Drishyam 3 Cast Fees: अजय देवगन से तब्बू और श्रेया सरन तक, जानिए किस स्टार को मिल रही कितनी फीस

Drishyam 3 Cast Fees: अजय देवगन की चर्चित फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की तीसरी फिल्म को लेकर…

16 minutes ago

बिहारियों ने The Vvaan के शो को बनाया छठ का जश्न, सिनेमाघरों में बांटा ठेकुआ

The Vvaan Bihar Audience Reaction: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म The Vvaan को…

42 minutes ago

NEET PG Seat Matrix 2026: पीजी मेडिकल की 63,177 सीटों का मैट्रिक्स जारी, जानें राज्यवार आंकड़े

NEET PG 2026 की तैयारी कर रहे मेडिकल उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया…

59 minutes ago

Dharman: रजनीकांत की ‘धर्मन’ में श्रीलीला की एंट्री! ‘पुष्पा 2’ की एक्ट्रेस निभाएंगी अहम किरदार

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों को लेकर फैंस के बीच हमेशा जबरदस्त उत्सुकता रहती है।…

1 hour ago