Breaking

6 साल का इंतजार खत्म, भारत-चीन के बीच उत्तराखंड-सिक्किम-हिमाचल के रास्ते आज से व्यापार हुआ शुरू

China Border Trade: भारत और चीन के बीच करीब 6 साल बाद सीमा व्यापार फिर शुरू हो गया है। उत्तराखंड, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश के रास्तों से दोनों देशों के बीच कारोबार बहाल किया जा रहा है। आपसी सहमति से तय SOP के तहत मई से नवंबर तक व्यापार जारी रहेगा, जिसमें 36 चिन्हित वस्तुओं का आयात-निर्यात किया जाएगा। इसे दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

लिपुलेख दर्रे से पहला व्यापारिक दल रवाना

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से भारत-चीन सीमा व्यापार की शुरुआत हो गई है। धारचूला से लिपुलेख दर्रे के रास्ते 20 सदस्यीय पहला दल तिब्बत की तकलाकोट मंडी के लिए रवाना हुआ है। इसमें 16 व्यापारी और 4 सहायक शामिल हैं। सीमा व्यापार संगठन पूरे संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहा है, जबकि आगे अन्य दल भी रवाना होंगे।

36 उत्पादों को भारत करेगा निर्यात

भारत से चीन को 36 स्वीकृत उत्पादों का निर्यात किया जा सकेगा, जिनमें हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम, मसाले, प्रोसेस्ड फूड और पारंपरिक सामान शामिल हैं। वहीं, तिब्बत से कपड़े, याक उत्पाद, मक्खन और अन्य वस्तुओं का आयात होगा। एक सीजन में 400 व्यापारियों को परमिट जारी किए जाएंगे।

Sunil Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

12 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

13 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

14 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

15 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

16 hours ago