Categories: खेल

निशानेबाजी विश्व कप में भारत को गोल्ड, हरियाणा की सुरुचि ने ओलिंपिक मेडलिस्ट को दी मात

नई दिल्ली। जर्मनी के म्यूनिख में हो रहे निशानेबाजी विश्व कप-2025 में भारत को पहला गोल्ड मिल गया है। नेशनल चैंपियन सुरुचि ने वीमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने फाइनल में ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट कैमिल जेद्रजेवस्की को 0.2 अंकों से पीछे छोड़ा है।

सुरुचि से पीछे होने के बाद कैमिल जेद्रजेवस्की को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। वहीं, चीनी शूटर याओ चियानशुआन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीता

हरियाणा की रहने वाली सुरुचि का वर्ल्ड कप में यह लगातार गोल्ड मेडल है। इससे पहले उन्होंने ब्यूनस आयर्स और लीमा में हुए वर्ल्ड कप में भी सोना जीता था। पिछले साल दिसंबर में हुए नेशनल चैंपियनशिप में भी सुरुचि ने गोल्ड जीता था।

मनु के रिकॉर्ड की बराबरी की थी

इससे पहले क्वालिफिकेशन राउंड में सुरुचि ने मनु भाकर के नेशनल रिकॉर्ड की बराबरी की थी। उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में 588 अंक हासिल किए थे। वहीं चीन की याओ ने 589 अंक हासिल कर 110 खिलाड़ियों के फील्ड में पहला स्थान हासिल किया था।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

10 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

19 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

21 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

36 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

45 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

52 minutes ago