देश

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत ने विदेशी लोगों के लिए जारी की ये एडवाइज़री

India issues an advisory: भारत सरकार ने रविवार को मिडिल ईस्ट में सुरक्षा स्थिति बिगड़ने और उड़ानों के रद्द होने के चलते वहां मौजूद विदेशी नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि नागरिक वीज़ा बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। भारतीय विदेश मंत्रालय ने उन विदेशी नागरिकों के लिए एक एडवाइज़री जारी की है, जिन्हें यात्रा रद्द होने या अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंत्रालय ने कहा कि अगर किसी विदेशी नागरिक को वीज़ा बढ़ाने या अपने रहने को नियमित करने में मदद चाहिए, तो वे अपने नज़दीकी विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें: 30+ बमों के हमलों से अंत हुआ खामेनेई के 36 सालों का शासन, जानिए कैसे ध्वस्त हुआ उनका सीक्रेट कंपाउंड और कैसा रहा सत्ता का सफर

AIMSA ने भारत के विदेश मंत्री को लिखा पत्र

ऑल इंडियन मेडिकल स्टूडेंट्स’ एसोसिएशन ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखकर तेहरान में हुए धमाकों के बीच वहां मौजूद भारतीय छात्रों की सुरक्षा पर चिंता जताई है और तुरंत निकासी की मांग की है। अपील में, AIMSA ने विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यन जयशंकर से आग्रह किया गया कि वे तुरंत और सक्रिय कदम उठाएं, ताकि उस क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित रहें. संगठन ने कहा कि हालात पर लगातार नजर रखना, छात्रों और उनके परिवारों से समय‑समय पर संपर्क बनाए रखना, और साफ‑साफ सलाह जारी करना बहुत जरूरी है ताकि घबराहट और भ्रम न फैले।

ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी-इजरायल हमलों में सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दुल रहीम मूसावी और रक्षा मंत्री अजीज नासिरज़ादेह मारे गए हैं। ईरान ने खामेनेई, उनके सुरक्षा सलाहकार अली शमखानी और आईआरजीसी के कमांडर-इन-चीफ मोहम्मद पाकपुर की हत्या की भी पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर भीड़ का हमला, फायरिंग में 8 लोगों की हुई मौत

Anamika Anand

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

31 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago