India vs NZ Match: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होते ही टीम इंडिया के सामने अगली चुनौती के लिए तैयारी का वक्त बेहद कम है। भारतीय टीम को अब न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है, जहां 22 अक्टूबर से टी20 सीरीज का आगाज होगा। ऐसे में खिलाड़ियों को महज चार दिन में सफर, नई परिस्थितियों के अनुकूल ढलने और मैच की तैयारी करने जैसी चुनौतियों से गुजरना होगा। भारतीय पिचों पर खेलने के बाद न्यूजीलैंड की स्विंग होती परिस्थितियों में तालमेल बैठाना टीम इंडिया के लिए आसान नहीं रहने वाला।
22 अक्टूबर से शुरू होगी टी20 सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। दूसरा टी20 भी इसी मैदान पर 24 अक्टूबर को होगा, जिससे भारतीय खिलाड़ियों को शुरुआती दो मैचों के बीच सफर नहीं करना पड़ेगा। इसके बाद तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को वेलिंगटन, चौथा 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और पांचवां व आखिरी टी20 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होंगे, जबकि टॉस दोपहर 12 बजे होगा।
वनडे में दिखेंगे विराट और रोहित
टी20 सीरीज 1 नवंबर को खत्म होने के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसका आगाज 4 नवंबर से होगा, जिसमें शुभमन गिल शुरुआती तीन मुकाबलों में टीम की कप्तानी करेंगे। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इस सीरीज में खेलते नजर आएंगे। गिल समेत चार खिलाड़ियों के टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटने के कारण आखिरी दो वनडे में श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे। दूसरा वनडे 7 नवंबर, तीसरा 10 नवंबर, चौथा 13 नवंबर और पांचवां मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। पहला टेस्ट 19 नवंबर और दूसरा 27 नवंबर से शुरू होगा।
टी20I सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉयड
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में कप्तान श्रेयस अय्यर,अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव शामिल हैं।
वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉयड
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन [WK], मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने दुबई में खरीदी आलीशान प्रॉपर्टी, जानिए इसका शाहरुख खान से क्या है कनेक्शन

