India Oil
India Oil : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि भारत बहुत जल्द रूस से तेल खरीदना कम कर देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत अब रूस से तेल खरीदने की प्रक्रिया को धीरे-धीरे समाप्त करेगा। ट्रंप के इस बयान के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजारों में हलचल तेज हो गई है।
ट्रंप ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे आश्वासन दिया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। यह तुरंत संभव नहीं है, लेकिन यह प्रक्रिया तेजी से पूरी होगी।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देता है, तो रूस-यूक्रेन युद्ध में संघर्ष विराम लाने की कोशिशों को बल मिलेगा। उनके मुताबिक, युद्ध समाप्त होने के बाद भारत चाहे तो फिर से रूस से तेल ले सकता है।
भारत सरकार की ओर से फिलहाल ट्रंप के इस दावे की कोई पुष्टि नहीं की गई है। भारत लगातार यह कहता रहा है कि उसकी ऊर्जा नीति पूरी तरह राष्ट्रीय हितों पर आधारित है और वह किसी तीसरे देश के दबाव में आकर निर्णय नहीं लेता। भारत का तर्क है कि रूस से सस्ता तेल खरीदना देश की ऊर्जा सुरक्षा और मूल्य स्थिरता के लिए आवश्यक है।
ये भी पढ़े - RBI : क्या अमेरिकी टैरिफ से प्रभावित होगी भारतीय अर्थव्यवस्था? RBI ने दी बड़ी सफाई
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…