Breaking

भारत-पाक सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, घुसपैठ कर रहे 2 पाकिस्तानी ढेर

BSF India Pakistan Border: पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार को BSF ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। BSF के जवानों ने राजोके गांव के पास भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे दो पाकिस्तानी नागरिकों को मार गिराया। दोनों सीमा पार कर भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश कर रहे थे, तभी सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की।

चेतावनी के बाद भी नहीं रुके घुसपैठिए

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे दोनों लोगों को BSF जवानों ने पहले रुकने की चेतावनी दी। बताया जा रहा है कि चेतावनी के बावजूद दोनों भारतीय इलाके की ओर बढ़ते रहे। इसके बाद जवानों ने फायरिंग की, जिसमें दोनों कथित घुसपैठिए मारे गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और BSF के जवानों ने आसपास के क्षेत्र में निगरानी तेज कर दी है। हालांकि, दोनों लोगों की पहचान और उनके भारत में घुसने के मकसद को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

बीते दिन सेना ने कश्मीर में आतंकी मूसा को मार गिराया

आपको बता दे कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के बडगाम में देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। यूसमर्ग के कोराग इलाके में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर हाशिम मूसा के मारे जाने की जानकारी है। सेना ने इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन कोराग’ नाम दिया है।

ये भी पढ़ें: कश्मीर में मारा गया आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में किया ढेर

राजा वड़िंग का इस्तीफा, पंजाब कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन? इन नामों पर चल रहा मंथन

Sunil Gupta

Recent Posts

घायल होने के बाद भी नहीं मानी हार, कैप्टन स्मित की बहादुरी पर PM मोदी ने कही बड़ी बात

Captain Smit Machhar: 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई से तेल अवीव जा…

37 minutes ago

बिहार में शराब की मची लूट, ट्रक पलटते ही बोतलें और कार्टन लेकर भागे लोग

Araria Liquor Truck Accident: बिहार के अररिया में सड़क हादसे के बाद विदेशी शराब की…

1 hour ago

वोटर लिस्ट में फिर जुड़ सकेगा नाम, 13 करोड़ लोगों के लिए EC का विशेष अभियान शुरू

Voter List Registration: SIR के दौरान मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों को एक और…

1 hour ago

God Pendant: गले में भगवान का लॉकेट पहनना शुभ है या नहीं? जानें धार्मिक मान्यताएं

God Locket Wearing Rules: आज के समय में लोग गले में अलग-अलग तरह के पेंडेंट…

1 hour ago

Hyundai की रिकॉर्ड बिक्री, सितंबर में 77,916 गाड़ियों की बिक्री से बनाया नया रिकॉर्ड

hyundai sales september 2026: हुंडई मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में बिक्री के मामले में…

2 hours ago

भारत-अमेरिका रिश्तों पर बड़ा मंथन, ट्रंप से मोदी की बातचीत और टैरिफ पर चर्चा

india-US Relation: भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को लेकर अहम बातचीत हुई है। अमेरिका…

2 hours ago