News Big

भारत ने बांग्लादेश को ‘नॉन फैमिली’ पोस्टिंग कैटेगरी में रखा, जनवरी के अंत तक सभी परिवारों के लौटने की उम्मीद

India Bangladesh relations: बांग्लादेश में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए भारत ने अपने सभी राजनयिकों के परिवारों को वापस बुला लिया है। हालांकि, इस दौरान राजनयिक सभी मिशनों पर तैनात रहेंगे। भारत सरकार ने यह निर्णय उस वक्त लिया है जब बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव होने वाले हैं और वहां हालात चिंताजनक हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन कहा जा रहा है कि सभी परिवार जनवरी के अंत तक भारत आ जाएंगे।

इन देशों की कैटेगरी में अब बांग्लादेश भी

बांग्लादेश में तैनात होने वाले भारतीय राजनयिक अब अपने पति-पत्नी और बच्चों समेत परिवार के अन्य सदस्यों को साथ नहीं ले जा सकेंगे। अब तक भारत ने इराक, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और दक्षिण सूडान जैसे तनावग्रस्त व अशांति देशों को ही इस कैटेगरी में रखा था। भारत सरकार के नए फैसले के तहत अब बांग्लादेश भी इस कैटेगरी में शामिल हो गया है।

बांग्लादेश में राजनयिकों ने शॉर्ट नोटिस पर परिवारों को भारत भेजा

भारत के दूतावास ढाका के अलावा चटगांव, खुलना, सिलहट और राजशाही में महावाणिज्य दूतावास खुले रहेंगे और अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करेंगे। हालांकि, यहां काम करने वाले अधिकतर राजनयिकों ने अपने परिवारों को बेहद कम समय (शॉर्ट) के नोटिस पर भारत भेज दिया है।

US भी बांग्लादेश नहीं भेज रहा राजनयिक परिवार

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में खटास बढ़ने के बाद यह फैसला लिया गया है, जबकि अमेरिकी सरकार 10 साल से ऐसा कर रहा है। वर्ष 2016 में ढाका में होली ऑर्टिसन बेकरी पर आतंकी हमले के बाद से अमेरिका ने राजनयिक परिवारों को नहीं भेजा है।

ये भी पढ़ें: “मुझे किसी अंतरराष्ट्रीय कानून की ज़रूरत नहीं…” ट्रंप के 1 साल ने कैसे हिला दी दुनिया? अवज्ञा, अमेरिका की नई दादागीरी की पूरी कहानी

Anamika Anand

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

2 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago