Pakistan Afghanistan conflict: पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के कुछ ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। इन हमलों में पाकिस्तान ने 29 और अफगानिस्तान ने 36 लोगों के मारे जाने का दावा किया है। इस घटनाक्रम पर भारत ने अफगानिस्तान के साथ खड़े होते हुए कड़ा रुख अपनाया है। भारत सरकार ने इन हमलों को लापरवाही भरा और क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा बताते हुए अफगानिस्तान की संप्रभुता के प्रति अटूट समर्थन और प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए गए उन हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिनमें महिलाओं और बच्चों समेत कई निर्दोष नागरिकों की जान गई है। मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तान की यह कार्रवाई खुली आक्रामकता है, जो अफगानिस्तान की संप्रभुता पर सीधा हमला है और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है। भारत ने इन हमलों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपने अटूट समर्थन को दोहराते हुए इस संकट की घड़ी में उसके साथ खड़े रहने की बात कही है।
किस्तान ने दावा किया है कि उसके सुरक्षा बलों ने अफगानिस्तान सीमा के पास एक जमीनी अभियान और उसके बाद किए गए हवाई हमलों में कुल 29 आतंकवादियों को मार गिराया है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार के अनुसार, 28 जून को खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पास जमीनी अभियान चलाया गया, जिसमें 4 आतंकवादी मारे गए। इसके अलावा, 28 जून की रात अफगानिस्तान के पक्तिया, पक्तिका और कुनार प्रांत में तीन अलग-अलग आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इन हवाई हमलों में 25 आतंकवादियों के मारे जाने का दावा किया गया है
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…