Breaking

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, कई घायल

Mathura Road Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करीब 65 यात्रियों को लेकर जा रही एक वोल्वो बस ट्रेलर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा ट्रेलर में करीब 8 फीट तक घुस गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस, SDRF और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ग्रामीण), महावन सर्कल ऑफिसर और राया थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बचाव अभियान को तेज करने के लिए स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) और फायर सर्विस की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। सभी एजेंसियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य चलाते हुए घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए बनाया गया कॉरिडोर

सपी देहात सुरेश चंद्र रावत के अनुसार, हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर राया कट से करीब दो किलोमीटर पहले हुआ। गिट्टी से लदा ट्रेलर अपनी लेन में चल रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही गोला बस सर्विस की वोल्वो बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा करीब दो से ढाई मीटर तक पिचक गया। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना सुबह 3:35 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को मिली। इसके तुरंत बाद आठ पीआरबी वाहन और करीब 12 एंबुलेंस मौके पर रवाना की गईं। राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए घायलों को अस्पताल पहुंचाने हेतु ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया गया, जिससे उन्हें बिना किसी देरी के इलाज मिल सके।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago