खेल

भारत वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका से खेलेगा 6 मैचों की वनडे सीरीज़, कंडीशन समझने का मिलेगा मौका

India South Africa ODI Series 2027: वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों को लेकर भारतीय टीम का प्लान सामने आ गया है। ICC ने टूर्नामेंट के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है, जिसमें भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर 2027 को केपटाउन में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले इस विश्व कप से पहले भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। यह सीरीज टीम को टूर्नामेंट से पहले अपनी तैयारियों को परखने का मौका देगी।

वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका संग भारत खेलेगा मैच

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी पिचों और परिस्थितियों के अनुकूल ढलने के लिए विश्व कप से पहले ही वहां पहुंच जाएगी। इस दौरान टीम 6 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। मुकाबले जोहान्सबर्ग, केपटाउन और सेंचुरियन जैसे प्रमुख मैदानों पर खेले जाएंगे। इससे खिलाड़ियों को इन मैदानों की परिस्थितियों को समझने और विश्व कप के दौरान होने वाले मुकाबलों के लिए पहले से तैयारी करने का मौका मिलेगा।

10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत

2023 की उपविजेता भारतीय टीम को ग्रुप-A में रखा गया है। भारत इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर-A के साथ है। भारत 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान, 14 अक्टूबर को अफगानिस्तान, 17 अक्टूबर को क्वालिफायर-A और 24 अक्टूबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगा। वहीं, ग्रुप-B में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और क्वालिफायर-B की टीमें शामिल हैं।

'सुपर-7' दिखेगा वर्ल्ड कप में

वनडे विश्व कप 2027 में नया ‘सुपर-7’ चरण देखने को मिलेगा। दोनों ग्रुप की शीर्ष-3 टीमें और दोनों ग्रुप में सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाली चौथे स्थान की टीम इस चरण में पहुंचेगी। खास बात यह है कि ग्रुप चरण के अंक आगे नहीं जुड़ेंगे और सभी टीमें शून्य से शुरुआत करेंगी। सुपर-7 की शीर्ष-4 टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। दोनों सेमीफाइनल केपटाउन और सेंचुरियन में होंगे, जबकि फाइनल 21 नवंबर 2027 को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 में अंकिता-कीर्ति-कुमकुम का कमाल, दक्षिण कोरिया को हराकर भारत ने जीता गोल्ड

Sunil Gupta

Recent Posts

Lakshmi Mantra: शुक्रवार की शाम 108 बार करें इस लक्ष्मी मंत्र का जाप, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Lakshmi Mantra 108 Times: हिंदू धार्मिक मान्यताओं में मां लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि…

2 minutes ago

BSP से निष्कासन पर आकाश आनंद का आया पहला रिएक्शन, बोले- ‘मेरी खामोशी को गलत समझा गया’

Akash Anand Mayawati Apology: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) में जारी खींचतान के बीच आकाश आनंद…

6 minutes ago

राजस्थान में तेल उत्पादन बढ़ाएगी वेदांता, पुराने तेल क्षेत्रों में 200 मिलियन डॉलर लगाएगी कंपनी

Vedanta Oil and Gas: देश में कच्चे तेल की बढ़ती जरूरत के बीच वेदांता ऑयल…

32 minutes ago

फ्लाईदुबई उड़ान के दौरान पढ़ी हनुमान चालीसा, PM मोदी से बातचीत में कैप्टन स्मित हुए भावुक

Captain Smit Machhar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉल के जरिए फ्लाईदुबई…

48 minutes ago

असली और नकली अंडे में कैसे करें फर्क? घर पर 2 मिनट में ऐसे जांचें अंडे की ताजगी

Real Egg Identification: अंडा रोजमर्रा की डाइट में शामिल किए जाने वाले लोकप्रिय खाद्य पदार्थों…

1 hour ago