Friday, Oct 02

होम = Breaking = एशियन गेम्स 2026 में अंकिता-कीर्ति-कुमकुम का कमाल, दक्षिण कोरिया को हराकर भारत ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में अंकिता-कीर्ति-कुमकुम का कमाल, दक्षिण कोरिया को हराकर भारत ने जीता गोल्ड

by | Oct 2, 2026 | Breaking, News Latest, खेल

India Women Recurve Archery: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय तीरंदाजों ने बड़ा धमाका किया है। रिकर्व महिला टीम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया जैसी मजबूत टीम को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अंकिता भकत, कीर्ति और कुमकुम मोहोद की तिकड़ी ने दबाव के बीच शानदार निशाने लगाए और भारत को आर्चरी में ऐतिहासिक गोल्ड दिलाया।

पहले दो सेट में कांटे की टक्कर

फाइनल में भारत का सामना मजबूत दक्षिण कोरियाई टीम से था। मुकाबले की शुरुआत बेहद रोमांचक रही और कुमकुम, कीर्ति व अंकिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले दो सेट में कोरिया को कड़ी टक्कर दी। पहला सेट 54-54 की बराबरी पर खत्म हुआ, जबकि दूसरे सेट में भी दोनों टीमें बराबरी पर रहीं।

सेमीफाइनल में चीन को भी दी थी मात

इससे पहले भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में चीन को 5-1 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। फाइनल में युवा तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने कई अहम मौकों पर सटीक निशाने लगाए, जबकि अंकिता भकत ने अपने अनुभव से टीम को संभाला। इस स्वर्ण पदक के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 11 हो गई है।

13वें दिन कई पदकों पर रहेगी नजर

एशियन गेम्स के 13वें दिन भारत के पास पदक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने का बड़ा मौका होगा। सुबह का सत्र बॉक्सिंग के नाम रहेगा, जहां लवलीना बोरगोहेन, परवीन और अंकुश अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में स्वर्ण पदक के लिए उतरेंगे। इसके बाद दोपहर में महिला हॉकी का फाइनल सबसे बड़ा आकर्षण होगा।कुश्ती में भी भारतीय खिलाड़ी पदक के लिए जोर लगाएंगे। देश की नजर इन मुकाबलों पर टिकी रहेगी, जहां भारत के पदकों की संख्या बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026: दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से हराया, ईशान किशन ने बनाए ताबड़तोड़ 80 रन