Breaking

भारत ने 4000 किमी मारक क्षमता वाली अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण

Agni-4 Missile Test: भारत ने अपनी परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता को और मजबूत करते हुए 6 अगस्त 2026 को ओडिशा के इंटीग्रेटेड टेस्टिंग रेंज (चांदीपुर) से अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, परीक्षण के दौरान मिसाइल ने निर्धारित मार्ग पर उड़ान भरते हुए सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया।

यह परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (SFC) की निगरानी में किया गया, जिससे इसकी सैन्य उपयोग के लिए विश्वसनीयता की पुष्टि हुई।

4000 किमी तक मार करने में सक्षम

अग्नि-4, भारत की अग्नि मिसाइल श्रृंखला की मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता लगभग 4000 किलोमीटर मानी जाती है। रक्षा वैज्ञानिकों और सैन्य अधिकारियों ने परीक्षण को पूरी तरह सफल बताया। ऐसे परीक्षण नियमित रूप से मिसाइल प्रणाली की सटीकता, विश्वसनीयता और युद्ध क्षमता बनाए रखने के लिए किए जाते हैं।

स्वदेशी रक्षा क्षमता को मिली मजबूती

अग्नि-1 से अग्नि-5 तक की मिसाइलें अलग-अलग दूरी के लक्ष्यों के लिए विकसित की गई हैं। अग्नि-4 में ठोस ईंधन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसे कम समय में तैयार कर दागा जा सकता है। यह सड़क-आधारित मोबाइल लॉन्चर से भी लॉन्च की जा सकती है, जिससे इसकी गतिशीलता बढ़ती है और इसे निशाना बनाना कठिन हो जाता है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड द्वारा किया गया यह परीक्षण भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीक और परमाणु निवारक क्षमता को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। मौजूदा क्षेत्रीय सुरक्षा और बदलते भू-राजनीतिक माहौल में इसे नियमित सैन्य अभ्यास और क्षमता प्रदर्शन का हिस्सा बताया गया है।

ये भी पढ़े: बेंगलुरु में घर किराए पर लेना या इंटरव्यू देना? मकान मालिक के सवाल सुनकर चौंका किराएदार


Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

33 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

57 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago