BCCI Declare Test Squad: बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम में पहली बार ऑफ स्पिनर सारांश जैन को मौका मिला है, जबकि चोटिल वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम सारांश जैन को मिला है। 54 फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 2223 रन बनाने के साथ 188 विकेट भी लिए हैं। ऑफ स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर श्रीलंका की स्पिन-अनुकूल परिस्थितियों में उनसे टीम इंडिया को काफी उम्मीदें रहेंगी।
साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह का चयन उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। दोनों खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज खेलने के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से फिटनेस मंजूरी हासिल करनी होगी। फिट घोषित होने के बाद ही उन्हें अंतिम टीम में शामिल किया जाएगा।
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप्कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…