मार्च में ऐतिहासिक डील
India-US Interim Trade Deal: भारत 2026 में कई महत्वपूर्ण ट्रेड डील और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को अंतिम रूप देने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत अप्रैल में भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट के ऑपरेशनल होने से होने वाली है। कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि अंतरिम पैक्ट का लीगल टेक्स्ट इसी महीने फाइनल किया जाएगा और मार्च तक डील पर साइन होने की संभावना है।
रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली और वॉशिंगटन के अधिकारी 23 फरवरी को अमेरिका में अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट का लीगल टेक्स्ट अंतिम रूप देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत अगले हफ्ते अपने चीफ नेगोशिएटर दर्पण जैन को डेलीगेशन लीड के तौर पर भेज रहा है ताकि 7 फरवरी को हुए जॉइंट स्टेटमेंट के अनुरूप डील के लीगल टेक्स्ट को फाइनल किया जा सके।
कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने बताया, “जॉइंट स्टेटमेंट उस फ्रेमवर्क एग्रीमेंट का आधार है जो इंडिया और अमेरिका के बीच हुआ था। अब इसे एक लीगल एग्रीमेंट में बदलना है, जिस पर दोनों पक्ष साइन करेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि मार्च तक लीगल एग्रीमेंट फाइनल और क्लोज हो जाएगा।”
अग्रवाल ने आगे कहा कि वॉशिंगटन जल्द ही इंडियन मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट पर 25% रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 18% करने की प्रक्रिया में है। उन्होंने बताया, “पहला 25% प्यूनिटिव टैरिफ पहले ही हट चुका है। अब दूसरा 25% घटाकर 18% करने का काम जारी है। उम्मीद है कि इसे इसी हफ़्ते पूरा कर लिया जाएगा। अगर देर होती है तो टीम अगले हफ्ते जाकर प्रक्रिया को मॉनिटर करेगी।”
गोयल ने यह भी कहा कि भारत के लिए मार्च तक लीगल टेक्स्ट फाइनल हो जाना और अप्रैल में एग्रीमेंट का ऑपरेशनल होना बड़ी राजनीतिक और आर्थिक सफलता होगी। इसके अलावा, UK और ओमान के साथ नई दिल्ली FTA भी इसी महीने लागू होने की संभावना है, जो भारत के वैश्विक ट्रेड नेटवर्क को और मजबूत करेगा।
इस तरह भारत का 2026 का ट्रेड और FTA कैलेंडर अंतरराष्ट्रीय व्यापार में एक नया अध्याय खोलने वाला है। भारत-US डील पर नजरें बनी रहेंगी, क्योंकि इससे न केवल व्यापारिक तरजीह मिलेगी, बल्कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक आर्थिक संबंध भी मजबूत होंगे।
ये भी पढ़े: यूसुफ़ अंसारी के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, सैयद नसीर हुसैन ने उठाए देश और संसद के महत्वपूर्ण सवाल
Delhi Yamuna River Safari: दिल्लीवासियों को मंगलवार को दो बड़ी सौगात मिलने जा रही हैं।…
Israel Unity Government: इजरायल में चुनाव नतीजों के बाद नई सरकार के गठन को लेकर…
Muzaffarnagar Car Accident: हरियाणा के हिसार से दोस्तों के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान करने…
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…