Yashasvi Jaiswal showed class at the Oval, scored the sixth Test century of his career
India vs England 5th Test : लंदन के ऐतिहासिक ओवल मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के आखिरी टेस्ट मैच का आज (2 अगस्त) तीसरा दिन है. इस मुकाबले में भारतीय टीम दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाज़ी कर रही है और 210 रन का आंकड़ा पार कर चुकी है. टीम ने 4 विकेट गंवाए हैं.
यशस्वी जायसवाल शानदार लय में नजर आए और उन्होंने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा. उन्होंने 127 गेंदों में 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से सैकड़ा पूरा किया और अब भी नाबाद हैं. उनके साथ करुण नायर क्रीज पर डटे हुए हैं. यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है, क्योंकि सीरीज में बने रहने के लिए इस मैच में जीत ज़रूरी है. अगर यह मैच ड्रॉ होता है या इंग्लैंड जीत दर्ज करता है तो शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम सीरीज गंवा देगी.
इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 247 रन पर सिमट गई. इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 23 रन की मामूली बढ़त मिली थी. तीसरे दिन लंच तक भारत ने मैच में पकड़ मजबूत कर ली है और अब उसकी कुल बढ़त 190 रन से अधिक हो चुकी है. ऐसे में भारतीय टीम की नज़र अब इस बढ़त को निर्णायक बनाने और इंग्लैंड पर दबाव बनाने पर होगी, ताकि वह मैच जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर कर सके.
तीसरे दिन के पहले सत्र में नाइटवॉचमैन आकाश दीप ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 107 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. आकाश दीप ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक जड़ा और 94 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 66 रन बनाए. उनकी पारी को जेमी ओवर्टन ने खत्म किया.
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…