खेल

India vs England : बैजबॉल से दोस्ती महंगी पड़ गई…? लॉर्ड्स टेस्ट में क्यों हारी भारतीय टीम

India vs England : लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरा रोमांचक टेस्ट भारत के हिस्से नहीं आया. भारतीय टीम यह मुकाबला 22 रनों से हार गई. भारत के इस हार के पीछे जहां एक तरफ आक्रामक बल्लेबाजी रही वहीं दुसरी तरफ इस मुकाबले ने इंग्लैंड की बहुचर्चित ‘बैजबॉल’ रणनीति भी धारा शाह रह गई. बैजबॉल रणनीति एक बार फिर नाकाम रहा क्योंकि इस को छोड़ जहां पारंपरिक टेस्ट क्रिकेट खेल   इंग्लैंड ने मुकाबला अपने नाम कर लिया वहीं भारत पारंपरिक टेस्ट क्रिकेट छोड़ बैजबॉल के सहारे यह मुकाबला गंवा बैठी.

इंग्लैंड का बैजबॉल फीका

कप्तान बेन स्टोक्स के नेतृत्व में पिच की परवाह किए बिना अपनी तेजतर्रार ‘बैजबॉल’ रणनीति के के साथ मैदान में उतरे इंग्लैंड की लॉर्ड्स की पिच पर  दंभ टूटता नजर आया. पहली पारी में इंग्लैंड ने 112.3 ओवर में 387 रन बनाए, लेकिन उनका रन रेट केवल 3.44 रहा. ओली पोप ने 44 रन के लिए 100 से ज्यादा गेंदें खेली, जबकि जो रूट ने 199 गेंदों पर शतक बनाया. स्टोक्स ने 110 गेंदों पर 44 रन बनाए. भारत की अनुशासित गेंदबाजी, खासकर जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में, ने इंग्लैंड को आक्रामक खेलने का मौका नहीं दिया. दूसरी पारी में इंग्लैंड का बैजबॉल और भी लचर नजर आया. भारतीय फील्डरों ने इंग्लिश बल्लेबाजों की सुस्ती का मजाक भी उड़ाया  दूसरी पारी में 62 ओवर में इंग्लैंड केवल 192 रन बना सका यानी रन रेट 3.08 रहा. रूट ने 96 गेंदों पर 40 रन बनाए और स्टोक्स 96 गेंदों पर 33 रन ही बना सके.

भारत का बैजबॉल प्रयोग नाकाम

अपना पारंपरिक टेस्ट क्रिकेट छोड़ भारत ने इंग्लैंड की बैजबॉल शैली को अपनाने की कोशिश की,लेकिन यह उनके लिए भारी पड़ गया. पहली पारी में भारत ने 119.2 ओवर में 3.24 के रन रेट से 387 रन बनाए, जो इंग्लैंड के स्कोर के बराबर था. यशस्वी जायसवाल ने तेजी से रन बनाने के चक्कर में 8 गेंदों पर 13 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया. करुण नायर, जो 40 रन बनाकर अच्छी लय में दिख रहे थे, एक आक्रामक शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए. ऋषभ पंत और केएल राहुल के बीच एक समय शानदार साझेदारी बन रही थी, और लग रहा था कि भारत 50-60 रनों की बढ़त ले लेगा. लेकिन राहुल का शतक पूरा कराने की जल्दबाजी में पंत रन आउट हो गए, जिसने भारत की उम्मीदों को झटका दिया.

ये भी पढ़ें :  विदेशी धरती पर जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

दूसरी पारी में 193 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए यशस्वी का टिकना जरूरी था, लेकिन वह फिर से जल्दबाजी में अपना विकेट फेंक बैठे. करुण नायर ने भी वही गलती दोहराई. जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने एक समय शानदार साझेदारी कर भारत को जीत के करीब ला दिया था, लेकिन बुमराह का धैर्य टूट गया. एक लंबा शॉट खेलने की कोशिश में वह आउट हो गए, और आखिरकार भारत 74.5 ओवर में 2.27 के रन रेट से 170 रन बनाकर 22 रनों से हार गया.

धैर्य और कौशल की परीक्षा

यह मुकाबला पारंपरिक टेस्ट क्रिकेट का शानदार उदाहरण है जहां धैर्य और अनुशासन ने आक्रामकता पर भारी पड़ गया. इंग्लैंड का बैजबॉल मुश्किल पिच पर नाकाम रहा जबकि भारत की आक्रामकता उनकी हार का कारण बनी. बुमराह की उम्दा गेंदबाजी और जडेजा के हरफनमौला प्रदर्शन ने भारत को उम्मीद दी लेकिन बल्लेबाजों की गलतियों ने जीत छीन ली. इंग्लैंड के लिए यह मैच बैजबॉल की स्थिति पर सवाल उठाता है,खासकर जब रूट और स्टोक्स जैसे बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए.

रोमांचक मुकाबले से दोनों टीमों को सबक

दोनों टीमें इस रोमांचक मुकाबले से सबक लेंगी. भारत को अपनी गलतियों पर पछतावा होगा, जबकि इंग्लैंड को अपनी आक्रामक रणनीति पर पुनर्विचार करना होगा. लॉर्ड्स टेस्ट ने एक बार फिर साबित किया कि टेस्ट क्रिकेट क्यों क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ प्रारूप है, जो दुनिया भर के प्रशंसकों को बांधे रखता है.भारतीय प्रशंसक भले ही निराश हों,लेकिन उनकी टीम की लड़ने की भावना ने दिल जीता.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago