Breaking

भारत को इंग्लैंड से मिली हार, रोहित शर्मा के भविष्य पर कप्तान शुभमन का बड़ा खुलासा

Rohit Sharma Retirement Rumours: लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 387 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम ने आखिरी ओवर तक संघर्ष किया, लेकिन 50 ओवर में 7 विकेट पर 360 रन ही बना सकी और सीरीज गंवा बैठी।

बेन डकेट का शतक, इंग्लैंड ने लॉर्ड्स पर बनाया रिकॉर्ड स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। बेन डकेट ने 141 रन की शानदार पारी खेली, जबकि जैकब बेथेल ने 91 और जो रूट ने नाबाद 74 रन बनाए। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिए, जबकि प्रिंस यादव को एक सफलता मिली।

भारत को 27 रनों से मिली हार

388 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन अंत में टीम जीत से 27 रन दूर रह गई। कप्तान शुभमन गिल ने 77 रन और विराट कोहली ने 74 रन की पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने 110 गेंदों में शानदार 138 रन बनाए। हालांकि, उनके शतक के बावजूद भारत लक्ष्य हासिल नहीं कर सका और सीरीज 2-1 से गंवा बैठा।

रोहित के संन्यास की अटकलों पर शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी

मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा की बल्लेबाज़ी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रोहित ने शानदार पारी खेली और धीमी होती पिच पर भी बेहतरीन बल्लेबाज़ी की। संन्यास की अटकलों पर गिल ने साफ कहा, "रोहित ने हमें ऐसा कुछ नहीं बताया है। यह सिर्फ मीडिया में चल रही बातें हैं, टीम के अंदर इस तरह की कोई चर्चा नहीं हुई।"

Sunil Gupta

View Comments

Recent Posts

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

13 minutes ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

39 minutes ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

2 hours ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

2 hours ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

3 hours ago