क्रिकेट

India Vs New Zealand 2nd ODI Match: प्रसिद्ध कृष्णा का कैच ड्रॉप, कौन जिम्मेदार? जानें भारत की हार का बड़ा कारण

India Vs New Zealand 2nd ODI Match: राजकोट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में कीवी टीम ने भारतीय टीम को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के साथ ही तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई। पहले मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की थी, लेकिन दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की आक्रामक पारियों ने भारत की वापसी की उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया।

न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल और विल यंग ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मिचेल ने नाबाद 131 रन बनाए, जबकि यंग ने 87 रन ठोके। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 162 रनों की शानदार साझेदारी ने भारतीय गेंदबाजों की हालत खस्ता कर दी। इस साझेदारी ने न्यूजीलैंड को आसान लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ाया।

एक कैच छोड़ना पड़ा भारी

भारतीय टीम की हार में एक खिलाड़ी को फैंस सबसे बड़ा जिम्मेदार मान रहे हैं। दरअसल, प्रसिद्ध कृष्णा ने पारी के 36वें ओवर की चौथी गेंद पर डेरिल मिचेल का आसान कैच छोड़ा। कुलदीप यादव की गेंद पर मिचेल ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, जो हवा में चली और प्रसिद्ध की ओर गई। हालांकि प्रसिद्ध गेंद के नीचे दौड़े, लेकिन कैच लपकने में असफल रहे। इस जीवनदान का मिचेल ने पूरा फायदा उठाया और नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा रन चेज

भारत के खिलाफ यह न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा रन चेज भी साबित हुआ। इससे पहले 2023 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ 283 रन का पीछा किया था। साल 2023 के बाद भारत के खिलाफ लगातार आठ हार के बाद यह पहली जीत है। फैंस अब प्रसिद्ध कृष्णा की उस चूक को टीम की हार का निर्णायक पल मान रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Air India: ईरानी हवाई रास्ता बंद, एअर इंडिया ने उड़ानों के रूट बदले, यात्रियों को सतर्क रहने की चेतावनी

Shagun Chaurasia

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

10 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

11 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

12 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

13 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

14 hours ago