Indian Diplomat Death News: बांग्लादेश के Chittagong में तैनात एक भारतीय अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से राजनयिक हलकों में हड़कंप मच गया है। भारतीय सहायक उच्चायोग के दफ्तर से ‘नरेंद्र धर’ नामक भारतीय प्रोटोकॉल अधिकारी का शव बरामद किया गया है। घटना के बाद अधिकारियों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चिटागोंग मेडिकल अस्पताल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और सभी की नजरें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं।
असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर अमिनुर राशिद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नरेंद्र धर भारतीय सहायक उच्चायोग में प्रोटोकॉल ऑफिसर के पद पर तैनात थे। उनके अनुसार, बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस को उच्चायोग परिसर में एक अधिकारी की संदिग्ध मौत की सूचना मिली, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह प्राकृतिक मौत थी, कोई हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य संदिग्ध कारण मौजूद है। भारतीय विदेश मंत्रालय भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। अमिनुर राशिद ने बताया कि नरेंद्र धर का शव इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित एक डेटा एंट्री रूम के बाथरूम के बाहर मिला था। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस को आशंका है कि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई हो सकती है। वहीं मोहम्मद तस्लिम ने स्थानीय मीडिया से कहा कि अस्पताल लाने से पहले ही अधिकारी की मौत हो चुकी थी और शुरुआती जांच में शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान या संदिग्ध संकेत नहीं मिले हैं।
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…