Indian team started practice, know why Asia Cup 2025 is being held in T20 format this time
Asia Cup 2025 : भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को दुबई के ICC अकादमी में टी-20 एशिया कप 2025 के लिए अपनी तैयारियों की शुरुआत की. कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इस आठ देशों के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपनी दूसरी टी-20 एशिया कप खिताब को जीतने के इरादे से उतरेगी. टूर्नामेंट का आगाज 9 सितंबर से होगा, और भारत अपनी अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को UAE के खिलाफ करेगा.
भारत के लिए एशिया कप का मुकाबला इस बार और भी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि 14 सितंबर को दुबई में भारत-पाकिस्तान का हाई-प्रोफाइल मुकाबला खेला जाएगा. ग्रुप स्टेज का अंतिम मैच भारत 19 सितंबर को अबू धाबी में ओमान के खिलाफ खेलेगा.
एशिया कप के इतिहास में भारत का दबदबा रहा है. भारतीय टीम ने अब तक कुल 16 एशिया कप टूर्नामेंट्स में से 15 में भाग लिया है और 8 बार खिताब जीता है. इसमें से 7 बार भारत ने वनडे फॉर्मेट में जीत हासिल की, जबकि 1 बार टीम ने टी-20 फॉर्मेट में भी यह टूर्नामेंट जीता. श्रीलंका 6 खिताब (5 वनडे और 1 टी-20) के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान दो बार (दोनों वनडे फॉर्मेट में) चैंपियन बना है.
एशिया कप हर दो साल में एक बार आयोजित होता है, 1984 से 2014 तक केवल वनडे फॉर्मेट में खेला जाता था. बाद में एशियन क्रिकेट काउंसिल ने यह फैसला लिया कि यह टूर्नामेंट आगामी वर्ल्ड कप की तैयारी के रूप में खेला जाएगा. इसका फॉर्मेट वर्ल्ड कप के फॉर्मेट पर निर्भर करेगा. यदि अगला वर्ल्ड कप वनडे फॉर्मेट में हो, तो एशिया कप भी वनडे फॉर्मेट में होगा, और यदि वर्ल्ड कप टी-20 फॉर्मेट में हो, तो एशिया कप भी उसी फॉर्मेट में खेला जाएगा. टी-20 वर्ल्ड कप 2016 और 2022 के पहले एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में आयोजित हुआ, जबकि 2018 और 2023 में यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में हुआ था.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…