Breaking

भारत का UN में कड़ा संदेश; पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी; सीमा पार आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा

UN India Pakistan: संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए उसे दोहरे रवैये के लिए घेरा। भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने कहा कि जिस देश का इतिहास नरसंहार और हिंसा से जुड़ा रहा है, उसे भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। साथ ही भारत ने UNAMA की रिपोर्ट का हवाला देते हुए पाकिस्तान की सीमा पार सैन्य कार्रवाई और अफगानिस्तान में नागरिक हताहतों के मामलों को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

पाक की एयरस्ट्राइक से काबूल में 250+ लोगों की हुई थी मौत

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि इसी वर्ष रमज़ान के दौरान मार्च महीने में पाकिस्तान ने काबुल स्थित ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल पर एयरस्ट्राइक की थी। भारत के अनुसार इस हमले में 269 नागरिकों की मौत हुई और 122 लोग घायल हुए। भारतीय पक्ष ने यह भी दावा किया कि यह हमला तरावीह की नमाज़ के बाद हुआ, जब लोग मस्जिद से बाहर निकल रहे थे, जिससे आम नागरिकों की भारी संख्या प्रभावित हुई और यह घटना अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों के गंभीर उल्लंघन का उदाहरण है।

सीमा पार आतंकवाद को भारत ने बड़ा खतरा बताया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में 1971 के ऑपरेशन सर्चलाइट का भी उल्लेख करते हुए कहा कि पाकिस्तान पर अपने ही नागरिकों के खिलाफ नरसंहार और बड़े पैमाने पर मानवाधिकार उल्लंघनों, जिनमें लाखों महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं शामिल रही हैं, के गंभीर आरोप इतिहास में दर्ज हैं। भारत ने कहा कि पाकिस्तान लगातार अपनी आंतरिक विफलताओं और मानवाधिकार उल्लंघनों से ध्यान भटकाने के लिए हिंसा और प्रचार का सहारा लेता रहा है। इसी संदर्भ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने सीमा पार आतंकवाद को क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि भारत दशकों से आतंकवाद का शिकार रहा है और अब समय आ गया है कि आतंकवाद को समर्थन देने वाले देशों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जवाबदेह ठहराया जाए।

Sunil Gupta

Recent Posts

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

17 minutes ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

33 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

36 minutes ago

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

1 hour ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

1 hour ago