दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
IndiGo Flight Emergency Landing: राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विमान में तकनीकी खराबी के चलते फुल इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी। राहत की बात यह रही कि पायलट की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और सभी 161 यात्री सुरक्षित बचा लिए गए।
जानकारी के अनुसार, IndiGo की फ्लाइट 6E 579 विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही थी। लैंडिंग से ठीक पहले विमान में इंजन से जुड़ी समस्या सामने आई, जिसके बाद तुरंत इमरजेंसी कॉल जारी की गई। सुबह करीब 10:39 बजे फुल इमरजेंसी लागू कर दी गई, जिससे एयरपोर्ट पर हर एजेंसी अलर्ट मोड में आ गई।
इमरजेंसी की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमों को तुरंत तैनात कर दिया गया। फायर सर्विस विभाग को सुबह 10:53 बजे सूचना मिली और बिना देरी किए फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए। रनवे पर पूरी तैयारी के साथ विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
करीब 10:53 बजे विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की। फ्लाइट में सवार सभी 161 यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी भी तरह के नुकसान या चोट की खबर नहीं है, जिससे यात्रियों और उनके परिवारों ने राहत की सांस ली।
घटना के बाद सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क रखा गया है और तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है, ताकि इंजन में आई खराबी के कारणों का पता लगाया जा सके। समय रहते लिए गए फैसले और टीमवर्क की वजह से एक बड़ा विमान हादसा टल गया, वरना हालात बेहद गंभीर हो सकते थे।
ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट का काउंटडाउन शुरू! कब उड़ेंगी पहली फ्लाइट, किन शहरों को मिलेगा फायदा? जानिए हर बड़ा अपडेट
Rewa Girl Kidnapping: मध्य प्रदेश के रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…