Indonesia Stock Market Crash: एशियाई शेयर बाजारों में तेजी के बीच इंडोनेशिया के बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को बाजार खुलते ही जकार्ता स्टॉक एक्सचेंज कंपोजिट इंडेक्स करीब 11% तक टूट गया। 1998 के बाद यह एक दिन में इंडोनेशियाई शेयर बाजार की सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं, भारत समेत दूसरे एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली।
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में भारी गिरावट की वजह ग्लोबल इंडेक्स प्रोवाइडर MSCI की चेतावनी मानी जा रही है। MSCI ने कहा है कि इंडोनेशिया अपना इमर्जिंग मार्केट का दर्जा खो सकता है और उसके शेयर बाजार को वैश्विक सूचकांकों से भी बाहर किया जा सकता है। इस चेतावनी के बाद निवेशकों ने बिकवाली शुरू कर दी, जिससे देश के बाजार पर दबाव बढ़ा। इसका असर इंडोनेशिया में विदेशी निवेश पर भी पड़ सकता है।
इंडोनेशिया के शेयर बाजार के लिए 2026 अब तक अच्छा नहीं रहा है। 16 अक्टूबर की भारी गिरावट ने बाजार का दबाव और बढ़ा दिया। इस साल देश का प्रमुख शेयर सूचकांक करीब 40% तक गिर चुका है, जिससे यह दुनिया के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले बड़े बाजारों में शामिल हो गया है। बाजार की इस कमजोरी के पीछे विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली भी एक बड़ी वजह है।
विदेशी निवेशक इस साल इंडोनेशिया के शेयर बाजार से करीब 4.9 अरब डॉलर निकाल चुके हैं। अगर MSCI इंडोनेशिया को इमर्जिंग मार्केट की सूची से हटाता है, तो बाजार में और बिकवाली बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें: 240 लोगों को लेकर जा रहा समुद्री जहाज हुआ लापता, इंडोनेशिया में सर्च ऑपरेशन जारी
Delhi Tiranga March: दिल्ली में 16 अक्टूबर को प्रस्तावित तिरंगा मार्च को लेकर पुलिस की…
Prashant Kishor Samrat Chaudhary Controversy: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर जन सुराज के…
Shivansh Dhar Bihar JDU: बिहार की राजनीति में युवा संगठन को मजबूत करने की दिशा…
Bageshwar Temple Fire: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बदियाकोट स्थित मां भगवती के प्राचीन मंदिर…
Pakistan IMF Chairman 2027: जिस पाकिस्तान को अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष…
AIIMS Woman Surgery: दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में डॉक्टरों की टीम ने…