Sunday, Sep 13

होम = Breaking = 240 लोगों को लेकर जा रहा समुद्री जहाज हुआ लापता, इंडोनेशिया में सर्च ऑपरेशन जारी

240 लोगों को लेकर जा रहा समुद्री जहाज हुआ लापता, इंडोनेशिया में सर्च ऑपरेशन जारी

by | Sep 13, 2026 | Breaking

Indonesia Ship Missing: इंडोनेशिया में बोर्नियो द्वीप के पास 240 लोगों को लेकर जा रहा एक समुद्री जहाज लापता हो गया है। जहाज दक्षिण कालीमंतन जा रहा था, लेकिन जावा सागर में अचानक उसका संपर्क टूट गया। इसके बाद से जहाज की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

खराब मौसम के बीच जहाज से टूटा संपर्क

इंडोनेशियाई अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को 240 यात्रियों को लेकर पूर्वी जावा से दक्षिण कालीमंतन जा रहे यात्री जहाज ‘वर्को ट्रांसपोर्ट 8’ की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जहाज सुरबाया से बंजारमासिन जा रहा था, तभी जावा सागर में उसका संपर्क टूट गया। बंजारमासिन स्थित सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस को जहाज का कम्युनिकेशन सिस्टम खराब होने की सूचना मिली थी। अधिकारियों के मुताबिक, ऑपरेटर ने खराब मौसम का सामना करने के बाद घटना की जानकारी दी। शुरुआती जानकारी में जहाज की आखिरी लोकेशन बंजारमासिन के घाट से करीब 148 किलोमीटर दूर जावा सागर में मिली है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आखिरी लोकेशन की ओर रवाना हुआ बचाव दल

जहाज के ऑपरेटर PT Virgo Yoel Rihi ने अधिकारियों को संपर्क टूटने की जानकारी दी। उनके मुताबिक, जहाज शनिवार सुबह 10:13 बजे सुराबाया से रवाना हुआ था। सूचना मिलते ही बंजारमासिन के बसिरिह सर्च एंड रेस्क्यू पियर से एक बचाव दल भेजा गया। साथ ही एक रेस्क्यू बोट को जहाज की आखिरी ज्ञात लोकेशन की ओर रवाना किया गया।