क्रिकेट

IPL 2026 में बड़ा बवाल! BCCI ने 9.20 करोड़ के मुस्तफिजुर रहमान को KKR से हटाने का दिया आदेश

BCCI IPL Update: IPL 2026 से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए बड़ा झटका लगा है। BCCI ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वॉड से रिलीज करने का आदेश दिया है। KKR ने हालिया ऑक्शन में इस बाएं हाथ के पेसर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। BCCI सचिव देवाजित सैकिया ने मीडिया को बताया कि मौजूदा हालात और हाल की घटनाओं के मद्देनजर बोर्ड ने यह निर्देश दिया है। सैकिया ने कहा कि KKR अब चाहें तो मुस्तफिजुर के स्थान पर किसी भी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को शामिल कर सकती है।

क्या है वजह

इस फैसले के पीछे वजह सोशल मीडिया और जनता का विरोध है। हाल के दिनों में बांग्लादेश में हुई हिंसक घटनाओं के बाद देश में मुस्तफिजुर रहमान के IPL में शामिल होने पर गुस्सा बढ़ गया। विशेषकर KKR और इसके मालिक शाहरुख खान को सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा। बीजेपी नेता संगीत सोम ने शाहरुख को भी निशाने पर लिया। लगातार बढ़ते विरोध के चलते BCCI को हस्तक्षेप करना पड़ा।

भारत-बांग्लादेश सीरीज के भविष्य पर सवाल

इस फैसले ने अब भारत-बांग्लादेश सीरीज के भविष्य पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अगस्त-सितंबर 2026 में 3 वनडे और 3 टी20 मैच के लिए भारत के दौरे की योजना बनाई थी, लेकिन अब इसके आयोजन पर अनिश्चितता है। फैंस और क्रिकेट जगत के लिए यह IPL से पहले बड़ा विवाद और सस्पेंस बन गया है। KKR की अगली चाल, BCCI की रिपोर्ट और टीम इंडिया का फैसला सबकी निगाहों में है।

ये भी पढ़ें: ‘हम खाना-पीना भूल चुके हैं…’ नए साल की रात स्विट्जरलैंड में आग का तांडव, 40 मौतों के बाद बार मालिक का छलका दर्द

Shagun Chaurasia

Recent Posts

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

7 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

15 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

31 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

33 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

52 minutes ago

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 hour ago