Breaking

दूसरी ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी RCB और गुजरात, फाइनल में होगी कांटे की टक्कर

RCB Vs GT IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और जीटी (गुजरात टाइटंस) आमने-सामने होंगी। शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस महामुकाबले में दोनों टीमों के पास दूसरा आईपीएल खिताब जीतने का सुनहरा मौका है। बेंगलुरु पिछले सीजन की चैंपियन है, जबकि गुजरात ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। ऐसे में फाइनल में अनुभव, फॉर्म और स्टार खिलाड़ियों की चमक के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।

अहमदाबाद की पिच पर गेंदबाजों की होगी अहम भूमिका

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल के दौरान गेंद और बल्ले के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। मौजूदा सीजन में यहां केवल तीन बार ही 200 से ज्यादा का स्कोर बना है, जिससे संकेत मिलता है कि बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होगा। ऐसे में घरेलू परिस्थितियों से वाकिफ गुजरात के गेंदबाज RCB के मजबूत बल्लेबाजी क्रम की कड़ी परीक्षा ले सकते हैं। वहीं, इस मैदान पर दोनों टीमों का रिकॉर्ड भी बराबरी का रहा है, जहां बेंगलुरु और गुजरात ने एक-एक मुकाबला अपने नाम किया है।

RCB और GT की प्लेइंग-12

बेंगलुरु: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और रोमारियो शेफर्ड।

गुजरात: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज , प्रसिद्ध कृष्णा और राहुल तेवतिया।

Sunil Gupta

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

3 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

36 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

39 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

1 hour ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago