IPL 2026 Prize Money: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी आरसीबी ने फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर अपनी बादशाहत कायम रखी। 17 साल के लंबे इंतजार के बाद 2025 में पहली बार ट्रॉफी जीतने वाली बेंगलुरु ने इस सीजन भी शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। जीत के सबसे बड़े नायक विराट कोहली रहे, जिन्होंने दबाव भरे मुकाबले में नाबाद 75 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। वहीं कप्तान रजत पाटीदार की अगुआई में आरसीबी ने लगातार दूसरा खिताब जीतकर आईपीएल इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया।
आईपीएल 2026 का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पर इनाम की जमकर बारिश हुई। लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करने वाली आरसीबी को चैंपियन बनने पर 20 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली। वहीं फाइनल में हारकर उपविजेता रही गुजरात टाइटंस (GT) भी खाली हाथ नहीं लौटी। रनर्स-अप टीम के तौर पर गुजरात के खाते में 13 करोड़ रुपये आए, जिससे दोनों टीमों ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ मोटी कमाई भी की।
आईपीएल 2026 में व्यक्तिगत पुरस्कारों की बात करें तो ऑरेंज कैप राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी के नाम रही। सूर्यवंशी ने पूरे सीजन में 776 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का खिताब अपने नाम किया। वहीं पर्पल कैप गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को मिली, जिन्होंने 28 विकेट लेकर टूर्नामेंट में सबसे सफल गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…