Others

ईरान के हमले के बाद UAE से लौटीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, बोलीं- ‘भगवान का शुक्र है, मैं सुरक्षित हूं’

Esha Gupta's statement on Instagram: ईरान के खाड़ी देशों में हमले के बाद से हालात खराब हो गए। वहां फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए भारत सरकार लगातार कोशिशें कर रही है। इस बीच यूएई में फंसी एक्ट्रेस ईशा गुप्ता सही-सलामत भारत लौट आईं हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ईशा ने खुद इसकी सूचना दी है। इस पर सोशल मीडिया पर कई फैंस ने खुशी जाहिर करते हुए राहत की सांस ली। कि उनपर भगवान का आशीर्वाद है कि वह सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें: ईरान के खिलाफ अमेरिका ने शुरू नहीं किया युद्ध, लेकिन खत्म हम करेंगे…अमेरिकी रक्षा सचिव का बड़ा बयान

ईशा ने सोशल मीडिया पर क्या कहा?

ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वह सुरक्षित भारत लौट आई हैं। उन्होंने लिखा, “घर वापस आ गई हूं। आप सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद। हम जिस परिस्थिति में थे, वह बेहद कठिन थी।” ईशा ने भारत और यूएई की सरकारों के प्रति आभार जताते हुए कहा, “अपने नागरिकों को आश्वस्त करने और हमें सुरक्षित वापस लाने के लिए हमारी सरकार का धन्यवाद। साथ ही दुनियाभर के लोगों के लिए एकजुट होकर काम करने के लिए यूएई सरकार की भी आभारी हूं।”

हमले के पहले दिन से एयरपोर्ट पर थीं ईशा

ईशा ने बताया कि 28 तारीख को वह अबु धाबी एयरपोर्ट पर थीं, जिस वक्त चारों ओर अफरा-तफरी मची थी। उन्होंने बताया कि उनकी तरह वहां माैजूद अन्य लोगों को भी नहीं पता था कि अचानक से क्या हुआ। ईशा ने बताया कि एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ ने लोगों की बहुत मदद की। इसलिए सौभाग्य से उन्हें कमर्शियल फ्लाइट मिल गई जो दिल्ली के लिए रवाना हुई।

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच CBSE ने 5-6 मार्च की परीक्षाएं टालीं, जल्द घोषित होगी परीक्षा की नई तारीख

Anamika Anand

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

46 minutes ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

1 hour ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago