दुनिया

ईरान में फिर उठी बगावत की चिंगारी, सत्ता के खिलाफ लड़किया सबसे आगे, तीसरे दिन 3 यूनिवर्सिटीज में हंगामा

Iranian Students Hold Protests: ईरान में सत्ता के खिलाफ उठ रही आवाजें थमने का नाम नहीं ले रहीं। सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की सरकार को एक बार फिर आंतरिक विरोध का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी तेहरान में सोमवार को लगातार तीसरे दिन कई विश्वविद्यालयों में छात्रों ने खुलकर सरकार विरोधी प्रदर्शन किए। सोशल मीडिया पर इन प्रदर्शनों के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें छात्राएं ‘आजादी’ के नारे लगाती नजर आ रही हैं।

तीसरे दिन भी नहीं थमा आंदोलन

यह आंदोलन बीते सप्ताहांत शुरू हुआ था, जो सोमवार को और उग्र हो गया। समाचार एजेंसी AP के मुताबिक, कम से कम तीन विश्वविद्यालयों में छात्रों ने प्रदर्शन किया। कुछ स्थानों पर ईरान के अर्धसैनिक बल बसिज और छात्रों के बीच टकराव की खबरें भी सामने आईं।

शाही झंडा और पहलवी के नारे

शरीफ यूनिवर्सिटी में छात्र दोपहर के समय कैंटीन के बाहर इकट्ठा हुए। कई छात्र मास्क पहने हुए थे और ताली बजाते हुए नारे लगा रहे थे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने ईरान का पुराना शाही झंडा लहराया और निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी के समर्थन में नारे लगाए। इसी दौरान बसिज कर्मियों और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की हुई, हालांकि विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने हालात को संभालने की कोशिश की।

औरत, जिंदगी, आजादी का नारा

तेहरान यूनिवर्सिटी में पहले के प्रदर्शनों में मारे गए छात्रों की याद में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। छात्रों ने जोर-जोर से “औरत, जिंदगी, आजादी” के नारे लगाए और सुप्रीम लीडर को हटाने की मांग की। कुछ छात्रों का दावा है कि झड़प के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया।

छात्राओं का जोरदार विरोध

केवल छात्राओं के लिए बनी अल जहरा यूनिवर्सिटी में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। यहां छात्राओं ने बड़ी संख्या में जुटकर सरकार विरोधी नारे लगाए और पहलवी के समर्थन में आवाज बुलंद की।

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच उबाल

ये प्रदर्शन ऐसे वक्त हो रहे हैं, जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर परमाणु समझौते को लेकर दबाव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर बातचीत असफल रही तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं। वहीं ईरान के विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि किसी भी हमले का “कठोर जवाब” दिया जाएगा। गुरुवार को जिनेवा में दोनों पक्षों के बीच बातचीत का अगला दौर प्रस्तावित है।

मौतों के आंकड़ों पर विवाद

अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी (HRANA) के अनुसार, हालिया प्रदर्शनों और सरकारी कार्रवाई में 7,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जिनमें सैकड़ों सुरक्षाबल के सदस्य भी शामिल हैं। हालांकि ईरानी सरकार ने इससे कहीं कम आंकड़े जारी किए हैं। पहले भी सरकार पर मौतों की संख्या कम बताने के आरोप लगते रहे हैं।

बड़ा सवाल: क्या डर टूट रहा है?

ईरान में बार-बार भड़क रहे छात्र आंदोलन और खासतौर पर छात्राओं की खुली भागीदारी यह सवाल खड़ा कर रही है क्या खामेनेई सरकार का डर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है? फिलहाल इतना तय है कि ‘आजादी’ की यह चिंगारी ईरान की राजनीति को आने वाले दिनों में और ज्यादा अस्थिर कर सकती है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की नींद उड़ाने वाली डील? मोदी-नेतन्याहू की मुलाकात से पहले हेक्सागन एलायंस पर बड़ा सस्पेंस

Shagun Chaurasia

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

54 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

60 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago