Breaking

‘हम युद्ध नहीं, संवाद चाहते हैं…’ ट्रंप के बाद ईरानी राष्ट्रपति का भी नरम रुख, अब आगे क्या?

Iran US Peace Talks: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में पटरी से उतरी यूएस और ईरान के बीच वार्ता एक बार फिर शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बातचीत पर दिए गए बयान के बाद अब ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भी संवाद की इच्छा जताई है, जिससे वैश्विक स्तर पर समाधान की उम्मीद बढ़ी है। ईरानी राष्ट्रपति ने साफ कहा कि उनका देश युद्ध नहीं, बल्कि बातचीत के जरिए समाधान चाहता है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी वार्ता में अमेरिका अपनी शर्तें थोपने की कोशिश करेगा तो यह प्रयास सफल नहीं हो पाएगा।

ईरानी राष्ट्रपति ने क्या कहा, जाने पूरा बयान

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा कि उनका देश युद्ध नहीं, बल्कि संवाद चाहता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका द्वारा ईरान पर अपनी इच्छा थोपने या उसे आत्मसमर्पण के लिए मजबूर करने का कोई भी प्रयास सफल नहीं होगा। पेजेशकियन ने अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवीय मूल्यों का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि नागरिकों, बच्चों और अभिजात वर्ग को निशाना बनाने या स्कूलों और अस्पतालों जैसे अहम संस्थानों को तबाह करने का आखिर क्या औचित्य है।

ट्रंप ने दोबारा वार्ता शुरू का किया दावा

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि ईरान के साथ वार्ता अगले दो दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है। उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही कोई बड़ा घटनाक्रम सामने आ सकता है और अमेरिका बातचीत के लिए तैयार है। ट्रंप ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर इस प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा रहे हैं और वार्ता को आगे बढ़ाने में अच्छा काम कर रहे हैं, जिससे बातचीत दोबारा शुरू होने की संभावना बढ़ गई है।

Sunil Gupta

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

8 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

38 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago