Gaza Peace Plan
Gaza Peace Plan : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजा में शांति बहाली के लिए किए जा रहे प्रयासों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका की सराहना की है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "हम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत करते हैं, क्योंकि गाजा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति दिखाई दे रही है। बंधकों की रिहाई के संकेत एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखे जा सकते हैं। भारत सभी प्रयासों का लगातार समर्थन करता रहेगा, जो एक स्थायी और न्यायसंगत शांति की दिशा में काम कर रहे हैं।"
यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने हमास द्वारा अमेरिकी शांति योजना को स्वीकार करने पर प्रतिक्रिया दी और इसे “महत्वपूर्ण कदम” बताया। उन्होंने X पर लिखा, “हमास का अमेरिकी शांति प्रस्ताव को स्वीकार करना एक महत्वपूर्ण प्रगति है।”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में संघर्ष खत्म करने के लिए 20 बिंदुओं वाला शांति प्रस्ताव तैयार किया है। इस्राइल ने इसे मान लिया है। हमास ने भी बंधकों को छोड़ने और गाजा की सत्ता दूसरे फलस्तीनियों को देने पर सहमति जताई है। हालांकि, प्रस्ताव के बाकी बिंदुओं पर हमास ने कहा है कि वे बाद में चर्चा करके फैसला करेंगे। ट्रंप ने हमास को रविवार शाम 6 बजे तक का समय दिया था और चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने यह प्रस्ताव नहीं माना, तो उन्हें इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।
दरअसल, बता दें कि ट्रंप की चेतावनी के बाद हमास 7 अक्तूबर 2023 को बंधक बनाए गए इस्राइली लोगों को रिहा करने के लिए तैयार हो गया है। हालांकि कई बिंदुओं पर अभी फैसला होना बाकी है, लेकिन बंधकों की रिहाई गाजा में शांति लाने के लिए बड़ा कदम है।
जबकि इस्राइल के 48 बंधक अभी हमास के पास हैं, जिनमें से करीब 20 की मौत हो चुकी है। बंधकों की 72 घंटे में रिहाई हो जाएगी। इसके बदले में इस्राइल गाजा में हमले रोकने के लिए तैयार हो गया है। साथ ही गाजा से इस्राइली सेना की चरणबद्ध तरीके से वापसी की भी शर्त है।
ये भी पढ़े : Horoscope 4 october, 2025 : 12 राशियों की दिनभर की ऊर्जा, स्वास्थ्य और वित्तीय सुझाव
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…