Captain Smit Machchhar: कॉकपिट में सामने आई मुश्किल घड़ी में सूझबूझ और हिम्मत दिखाकर सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की अब इजरायल तक चर्चा है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनसे फोन पर बात कर उनके साहस और संयम की तारीफ की। इस दौरान नेतन्याहू ने कैप्टन मच्छार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल के अगले स्वतंत्रता दिवस समारोह में जश्न की मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया।
नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ करते हुए उन्हें भारत, इजरायल और पूरी दुनिया का हीरो बताया। फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने कैप्टन मच्छार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल के अगले स्वतंत्रता दिवस समारोह में जश्न की मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया। नेतन्याहू ने कैप्टन मच्छार के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की भी कामना की।
कैप्टन मच्छार ने बताया कि उड़ान सामान्य रूप से चल रही थी और को-पायलट नमाज पढ़ने के लिए उठे थे। वह सम्मान के कारण सामने की ओर देख रहे थे, तभी उनके सिर के पीछे अचानक जोरदार प्रहार हुआ। शुरुआत में उन्हें लगा कि विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई है, लेकिन लगातार होते हमलों के बाद उन्हें समझ आया कि को-पायलट ही उन पर हमला कर रहा है। हमले के दौरान विमान तेजी से नीचे की ओर जाने लगा, जिसके बाद उन्होंने स्थिति संभालने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें: ‘असाधारण साहस’ की मिसाल: दुबई के क्राउन प्रिंस ने फ्लाईदुबई के ‘हीरो’ पायलट स्मित से की मुलाकात
Visa Rejection Tips: विदेश घूमने का प्लान बनाते समय फ्लाइट और होटल बुकिंग के साथ…
Delhi Police Woman Journalist Rahul Gandhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार से कथित बदसलूकी…
Digital Arrest Gang: दिल्ली पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों से लाखों रुपये…
Navami Shraddha 2026: पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक याद कर उनके लिए श्राद्ध,…
India Pakistan BSF Border Dispute: भारत और पाकिस्तान के सीमा पर तनाव के बीच नई…
Gyanesh Kumar Old Case: देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोटर लिस्ट…