Israel and Iran
नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के बीच 13 जून को शुरू हुए सैन्य संघर्ष का असर वैश्विक बाजार पर दिख रहा है। पिछले दो दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 12 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखी गई है। वहीं सोने के दाम भी तेजी से बढ़े हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष की शुरूआत के दो दिनों में तीन चीजों की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। चलिए महंगी हुईं तीनों चीजों के बारे में जानते हैं…
इजरायल और ईरान संघर्ष का सबसे ज्यादा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा है। 13 जून को संघर्ष शुरू होने के कुछ ही घंटों में कच्चे तेल की कीमतें 8.2 फीसदी बढ़कर 73.61 डॉलर (6,337 रुपये) प्रति बैरल हो गईं। इसके अगले दिन यानी 14 जून को तेल की कीमतों में फिर इजाफा हुआ और यह बढ़कर 76.61 डॉलर प्रति बैरल हो गईं। एक बैरल में 159 लीटर कच्चा तेल होता है।
इजरायल और ईरान की लड़ाई ने सोने के दाम भी बढ़ा दिए हैं। इंडियन बुलियन ज्वेलरी एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 13 जून को भारत में सोना करीब 1.6 फीसदी महंगा हुआ। 12 जून को जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 97,455 रुपए थी, वहीं 13 जून को यह बढ़कर 99,058 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
इजरायल-ईरान संघर्ष के दो दिनों में यानी 13-14 जून को अमेरिका में नेचुरल गैस की कीमतें लगभग 3 फीसदी बढ़ी हैं। अमेरिका में अब नेचुरल गैस की कीमत 4 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (MMBtu) हो गई है। अमेरिका और यूरोप में MMBtu का इस्तेमाल नेचुरल गैस की मात्रा मापने में होता है। एक MMBtu करीब 2.52 लाख किलोग्राम कैलोरी ऊर्जा के बराबर होता है।
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…