Breaking

इज़रायल ने ईरान के इस्फहान एयरपोर्ट पर की एयरस्ट्राइक, F-14 फाइटर जेट भी मार गिराए

Israel Claims Iran's F-14 Jets Destroyed: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को इज़रायल ने ईरान की राजधानी तेहरान के बाद अब इस्फहान शहर के एयरपोर्ट पर हवाई हमला कर उसे भारी नुकसान पहुंचाया है। इज़रायली सेना ने कहा कि इस्फ़हान शहर के एयरपोर्ट पर हमले के अलावा कई एफ-14 फाइट जेट को नष्ट किया गया है। हालांकि, इजरायल ने इन फाइटर जेट की संख्या नहीं बताई है।

इजरायली सेना का सोशल मीडिया पर आया बयान

इज़रायली सेना ने सोशल मीडिाय टेलीग्राम पर कहा कि ईरान के इस्फहान में एक एयरपोर्ट पर हवाई हमले किए गए। हमले में F14 फाइटर जेट भी तबाह किए गए। साथ ही कहा कि इजरायली एयर फोर्स के विमानों के लिए खतरा पैदा करने वाले डिटेक्शन सिस्टम और एयर डिफेस सिस्टम पर हमला किया गया।

ईरानी विदेश मंत्री ने दी चेतावनी

ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका ने क़ेशम द्वीप पर स्थित मीठे पानी के विलवणीकरण संयंत्र पर हमला करके एक घोर और घृणित अपराध किया है। इससे 30 गांवों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। अब्बास अराघची ने x पोस्ट में कहा कि ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमला करना एक खतरनाक कदम है, जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

सऊदी अरब ने ईरान को चेताया

सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से सीधे बातचीत कर रियाद का रुख स्पष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करने के लिए किसी भी तरह की मध्यस्थता और संवाद के लिए तैयार है। रियाद ने यह भी साफ किया कि अब तक उसने अमेरिका को ईरान पर हमले के लिए अपनी हवाई सीमा या जमीन के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी है। हालांकि प्रिंस फैसल ने चेतावनी दी कि अगर सऊदी अरब के बुनियादी ढांचे या तेल ठिकानों पर ईरानी हमले नहीं रुके, तो देश अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल की अनुमति देने के लिए मजबूर हो सकता है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने तेहरान पर किया बड़ा हमला, तेल डिपो में लगी भीषण आग

Anamika Anand

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

10 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

11 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

12 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

13 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

14 hours ago