Breaking

इटली की PM मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की पोप पर की गई टिप्पणी को लेकर जताई नाराज़गी

Meloni slams 'unacceptable' Trump comments on Pope: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पोप लियो XIV पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अब जॉर्जिया मेलोनी ने ट्रंप के बयान को ‘अस्वीकार्य’ करार दिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोप को अपराध के मुद्दे पर ‘कमज़ोर’ और विदेश नीति में ‘खराब’ बताया था, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए मेलोनी ने कहा कि पोप का शांति की अपील करना और हर तरह के युद्ध की निंदा करना पूरी तरह सही और स्वाभाविक है।

मेलोनी ने आखिर क्यों की ट्रंप की आलोचना?

जॉर्जिया मेलोनी खुद कैथोलिक हैं और इटली की दक्षिणपंथी गठबंधन सरकार का नेतृत्व करती हैं। उन्हें डोनाल्ड ट्रंप का करीबी सहयोगी माना जाता है, और अब तक वह पोप लियो XIV पर ट्रंप की तीखी आलोचना पर खुलकर प्रतिक्रिया देने से बचती रही थीं। इसी वजह से इटली की विपक्षी पार्टियां लगातार इस मुद्दे पर उनकी चुप्पी को लेकर सवाल उठाती रही हैं और उनकी आलोचना करती आई हैं।

पोप ने कहा- वह शांति का समर्थन करते रहेंगे

इस बीच पोप लियो XIV ने डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर सीधी टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि वे शांति के पक्ष में अपनी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्हें ट्रंप प्रशासन का कोई डर नहीं है। पोप लियो लगातार ईरान से जुड़े तनाव और युद्ध का विरोध करते रहे हैं और ट्रंप के ‘ईरानी सभ्यता खत्म’ वाले बयान की भी खुलकर आलोचना कर चुके हैं।

Sunil Gupta

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

20 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

21 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

30 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

51 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

52 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

1 hour ago