Breaking

ITBP के DG का LAC पर भारत-चीन के बीच तनाव को लेकर खुलासा, कहा- अब भी दोनों देशों के सैनिक सीमा पर आमने-सामने

ITBP DG on Border Standoff: पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच लंबे समय तक चले सैन्य गतिरोध के बाद अब अरुणाचल प्रदेश से सीमा पर तनाव की खबर सामने आई है। ITBP के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने स्वीकार किया है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर कई जगह भारतीय और चीनी सैनिक अब भी आमने-सामने हैं। यह पहली बार है, जब सरकारी स्तर पर इस स्थिति की आधिकारिक पुष्टि हुई है।

शौर्य कमांडो की भूमिका की तारीफ

राजस्थान के अलवर में ITBP के वार्षिक अलंकरण समारोह में DG शत्रुजीत कपूर ने संकट के समय जवानों की मुस्तैदी की सराहना की। उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में चीन के साथ कई स्थानों पर आमने-सामने की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान नवगठित ‘शौर्य कमांडो’ टीमों ने बेहद शानदार और अनुकरणीय भूमिका निभाई है।

3,488 किलोमीटर लंबी LAC की सुरक्षा करता है ITBP

‘शौर्य कमांडो’ ऊंचाई वाले दुर्गम इलाकों में लड़ाई के लिए प्रशिक्षित होते हैं। 1962 में गठित ITBP को 2004 में चीन से लगी सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। DG शत्रुजीत कपूर ने कहा कि बल को पर्वतीय गुरिल्ला बल के रूप में बनाया गया था और उसे अपनी मूल भूमिका पर ध्यान बनाए रखना चाहिए।

जुलाई से जारी है सीमा पर गतिरोध

स्थानीय सूत्रों और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में सीमा पर यह गतिरोध जुलाई 2026 में शुरू हुआ था। सितंबर में BRICS शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा के दौरान भी दोनों देशों के सैनिकों के बीच तनाव जारी रहने की बात सामने आई थी। अब ITBP DG शत्रुजीत कपूर के बयान से सीमा पर जारी आमने-सामने की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि हुई है।

कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना

ITBP प्रमुख के बयान के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि 19 जून, 2020 को चीन को दी गई ‘क्लीन चिट’ की कीमत देश आज तक चुका रहा है। रमेश ने आरोप लगाया कि चीन के प्रति सरकार के रुख पर चुप्पी है, जबकि ITBP DG ने अरुणाचल में जवानों के प्रदर्शन की सराहना की है।

ये भी पढ़ें: सिक्किम के चुंगथांग में बारिश और कई लैंडस्लाइड होने से 200 टूरिस्ट फंसे, ITBP के कैंप में ठहराया गया

Sunil Gupta

Recent Posts

भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की अमेरिका में गिरफ्तारी, हरियाणा का रहने वाला है आरोपी

Gangster Himanshu Bhau Arrested in USA: हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में…

14 minutes ago

31 साल बाद मां की ममता ने पहचाना खोया बेटा, पिंटू से बन चुका था अब्दुल जब्बार, आंख के ऊपर निशान ने मिलाया

Bihar: बिहार के कटिहार जिले से मां-बेटे के मिलन की एक भावुक कहानी सामने आई…

44 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई खराब, नोएडा में AQI 270 के पार, यमुना में तैरता दिखा जहरीला झाग

Delhi NCR Air Pollution AQI: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा…

2 hours ago

वानुआतू में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 25 सेकंड के अंतराल पर दो बार कांपी धरती

Vanuatu: दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश वानुआतू में शनिवार, 24 अक्टूबर को भूकंप…

2 hours ago

‘फिर चला सकते हैं ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, खाड़ी की इंटरनेट केबलों पर हमले की धमकी

Trump Iran War Military Strike Threat: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान के…

2 hours ago