Others

उड़ाने रद्द होने से 4000 भारतीय सऊदी अरब में फंसे, ओवैसी के चिंता जताने पर सरकार का आया बयान

Indian Pilgrims Stranded in Saudi Arabia: सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच जारी संघर्ष के बीच उमराह करने गए भारतीय तीर्थयात्रियों की सुरक्षित वापसी को लेकर चिंता बढ़ गई है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि सऊदी अरब में फंसे भारतीयों को जल्द वापस लाने के लिए टूर ऑपरेटरों और एयरलाइंस से संपर्क किया जा रहा है। यह बयान सांसद असदुद्दीन ओवैसी की ओर से मामला उठाए जाने के बाद आया है।

3,000 उमराह यात्री लौटे भारत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा का वाणिज्य दूतावास प्रभावित तीर्थयात्रियों की वापसी के लिए एयरलाइंस और टूर ऑपरेटरों के संपर्क में हैं। पिछले एक सप्ताह में सऊदी अरब में फंसे करीब 3,000 उमराह यात्री और पहले से बुकिंग करा चुके 10,000 से अधिक अन्य तीर्थयात्री भारत लौट चुके हैं। बाकी यात्रियों की जल्द वापसी के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास सामुदायिक स्वयंसेवकों की मदद से तीर्थयात्रियों को हरसंभव सहायता दे रहे हैं। इसके लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन सक्रिय हैं।

स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया कि भारत से गए करीब 4,000 उमराह तीर्थयात्री मक्का-मदीना में फंसे हैं। उन्होंने कहा कि इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया की उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान हैं। DGCA से एयरलाइंस को उड़ानें संचालित करने या विशेष उड़ानों की व्यवस्था करने का निर्देश देने की मांग की, ताकि सभी तीर्थयात्री सुरक्षित भारत लौट सकें।

ये भी पढ़ें: सऊदी अरब के दमाम एयरपोर्ट पर हमला, एक विदेशी नागरिक की मौत और 8 घायल

सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए अलर्ट, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने की अपील

Sunil Gupta

Recent Posts

दिल्ली-NCR की हवा हुई खराब, नोएडा में AQI 270 के पार, यमुना में तैरता दिखा जहरीला झाग

Delhi NCR Air Pollution AQI: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा…

35 minutes ago

वानुआतू में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 25 सेकंड के अंतराल पर दो बार कांपी धरती

Vanuatu: दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश वानुआतू में शनिवार, 24 अक्टूबर को भूकंप…

58 minutes ago

‘फिर चला सकते हैं ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, खाड़ी की इंटरनेट केबलों पर हमले की धमकी

Trump Iran War Military Strike Threat: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान के…

1 hour ago

दाऊद के भाई इकबाल कासकर के मामले में ED का एक्शन, ठाणे के फ्लैट पर फिर कब्जा

Iqbal Kaskar Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर…

12 hours ago