Breaking

जबलपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, जुलूस में करंट लगने से 2 की मौत

Jabalpur Durga Visarjan Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान देर रात बड़ा हादसा हो गया। मझौली थाना क्षेत्र में विसर्जन जुलूस के साथ चल रहा लोहे का ट्रस हाईटेंशन बिजली के तारों के संपर्क में आ गया, जिससे कई लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना के बाद जुलूस में अफरा-तफरी मच गई।

तार हटाने की कोशिश में हुआ हादसा

विसर्जन जुलूस में 50 से अधिक लोग शामिल थे। प्रतिमा ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखी थी और उसके साथ लोहे का ट्रस लगा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रास्ते में नीचे लटक रहे बिजली के तार को ऊपर उठाने की कोशिश की गई, तभी वह हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। इसके बाद तार टूटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा और आसपास मौजूद लोग करंट की चपेट में आ गए।

लोगों ने की कार्रवाई की मांग

मझौली में हादसे के बाद मातम के साथ आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि देखरेख के अभाव में बिजली की लाइनें नीचे लटक रही हैं, जिससे ऐसे हादसे होते हैं। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले संबंधित विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मामले में एसपी का आया बयान

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने घटना को लेकर बताया कि दुर्घटना रात करीब एक बजे हुई। उन्होंने कहा कि प्रतिमा सुरक्षित निकल गई थी, लेकिन पीछे चल रहा लोहे का ट्रस बिजली के तार में फंस गया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: शादी के लिए पैसों की कमी पड़ी तो कपल ने मंदिर में की लूट, बुजुर्ग महिला की सोने की चेन छीनी, दोनों गिरफ्तार

Sunil Gupta

Recent Posts

पश्चिम बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, धारदार हथियार से हमले के बाद मारी गोली, 6 घायल

West Bengal: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बुधवार शाम 35 वर्षीय बीजेपी समर्थक समीर…

4 minutes ago

प्रदूषण में दिल्ली को टक्कर दे रही मुंबई, हाई कोर्ट ने अधिकारियों से मांगा जवाब

Mumbai Pollution: मुंबई में बढ़ते वायु और ध्वनि प्रदूषण को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट ने…

20 minutes ago

पैरा तैराक मोहम्मद शम्स पर जापान में महिला से यौन हिंसा करने का लगा आरोप, एशियन पैरा गेम्स से भारत लौटे

Mohammed Shams Alam Sheikh: जापान में चल रहे पैरा एशियन गेम्स के बीच भारतीय पैरा…

27 minutes ago

क्या डिटॉक्स ड्रिंक्स से ठीक हो सकता है शराब से खराब हुआ लिवर? डॉक्टर ने बताई सच्चाई

Alcohol Liver Damage Recovery: आजकल बाजार में कई हर्बल ड्रिंक्स और डिटॉक्स डाइट्स शरीर से…

51 minutes ago

यूरोप में युवा विद्रोह! फ्रांस-ग्रीस में सड़कों पर जनता

Europe Youth Protest: यूरोप के कई देशों में युवाओं के प्रदर्शन और जनता के बढ़ते…

57 minutes ago

सुरक्षा चिंताओं के चलते दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को नहीं दी अनुमति

Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के फैंस को बड़ा झटका लगा है।…

2 hours ago