Jain Marie Police Brutality Allegation: आमिर खान की भांजी जायन मैरी ने मुंबई में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी बांह, उंगलियों और पैरों पर चोट के निशान दिखाए। जायन 8 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। उनके साथ अभिनेता इमरान खान भी पहुंचे थे। वीडियो में चोट के निशान दिखाते हुए जायन ने कहा, “हमें इतना मत डराइए कि पहले से कोई डर ही बाकी न रहे।”
जायन मैरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी जांघ पर पड़े नील के निशान दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने मुंबई पुलिस और राइट कंट्रोल अधिकारियों पर निशाना साधते हुए लिखा, “कुछ मेरी कला और कुछ मुंबई पुलिस और राइट कंट्रोल ऑफिसर्स की। ये नर्क की तरह दर्दनाक है, लेकिन आर्ट और कराओके करेंगे।”
जायन मैरी, अभिनेता इमरान खान और लेखा वॉशिंगटन को शनिवार को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। हालांकि, कुछ घंटे बाद तीनों को छोड़ दिया गया। इसके अगले दिन यानी रविवार को इमरान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।
मुंबई पुलिस ने रविवार को बताया कि इमरान खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223, 126(2), 189(2), 189(3) और 189(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। ये धाराएं आदेश की अवहेलना, गलत तरीके से रोकने और गैरकानूनी जमावड़े से जुड़े अपराधों से संबंधित हैं। इस मामले में पुलिसकर्मी स्वयं शिकायतकर्ता बने हैं।
ये भी पढ़ें: मुंबई प्रदर्शन में इमरान खान हिरासत में, बहन जैन मैरी समेत 400 लोग डिटेन
Sudan Gold Mine Missile Attack: सूडान में सोने की खदान पर हुए भीषण हवाई हमले…
Gyanesh Kumar Removal Proposal: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग…
MPSC Students Protest: पुणे में 11 दिनों से जारी MPSC छात्रों का आंदोलन आखिरकार खत्म…
Atar Singh Bhadana Murder: राजस्थान के भरतपुर में जमीन और रास्ते को लेकर चल रहा…
Khyber Pakhtunkhwa Emergency: पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन लागू किए…
Delhi NCR Rain Weather: दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। रविवार देर…