Jaipur firecracker factory fire: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। वहीं, मृतकों और घायलों के परिजनों ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
यह हादसा जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं और 20 से 25 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन के साथ कई एजेंसियां मामले की पड़ताल में जुटी हैं, जबकि एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी मौके पर पहुंचकर यह जांच करेगी कि फैक्ट्री में किस तरह का काम हो रहा था और आग लगने की वजह क्या रही।
फैक्ट्री में आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या बारूद के अवैध भंडारण को संभावित वजह माना जा रहा है। हादसे के बाद परिजनों ने फैक्ट्री को अवैध बताते हुए गंभीर सवाल उठाए हैं, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी सामने आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…