अध्यात्म

Janmashtami 2025 : लखनऊ में ठाकुर जी का शृंगार, वृंदावन की मोतियों की ड्रेस और कलकत्ता के फूलों से सजेगा दरबार

Janmashtami 2025 : लखनऊ में इस बार जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। मंदिरों में सजावट और विशेष कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कहीं ठाकुरजी को वृंदावन से मंगाई गई मोतियों की पोशाक पहनाई जाएगी, तो कहीं कलकत्ता से लाए गए फूलों से श्रृंगार किया जाएगा। बाल लीलाओं, महारास, दही-हांडी और भजन संध्याओं के साथ पूरी नगरी कृष्णमय हो उठेगी।

श्रीमाधव मंदिर में होगा ठाकुरजी का भव्य पुष्प श्रृंगार

डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में श्रीकृष्ण प्राकट्योत्सव के अवसर पर ठाकुरजी का भव्य पुष्प श्रृंगार होगा। संयोजक अनुराग साहू ने बताया कि ब्रज की झलक प्रस्तुत करने के लिए कलाकारों द्वारा महारास और बाल लीलाओं का मंचन किया जाएगा। मंदिर प्रांगण को इलेक्ट्रॉनिक झालरों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया जा रहा है।
विशेष कार्यक्रम के तहत दक्षिणावर्त श्रीलक्ष्मी शंख से भगवान श्रीकृष्ण का पंचाभिषेक होगा। भक्तों के लिए 56 प्रकार के भोग लगाए जाएंगे। साथ ही दही-हांडी फोड़ने का आयोजन, भजन संध्या, और आनंद उत्सव के अंतर्गत प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।

108 किलो का मिल्क केक और पवन मिश्र देगें प्रस्तुतियों

बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्रीश्याम मंदिर में भी जन्माष्टमी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि पहली बार मंदिर के गर्भगृह को चारों ओर से शीशों से सजाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को अलग-अलग कोण से दर्शन मिल सकें।

ये भी पढ़े : Janmashtami 2025 : अगर भूल से टूट जाए जन्माष्टमी का व्रत तो न हों परेशान, इन उपायों से मिलेगी श्रीकृष्ण की असीम कृपा

इस अवसर पर 108 किलो का विशाल मिल्क केक काटा जाएगा। साथ ही कलकत्ता से मंगाए गए फूलों से आकर्षक झांकी सजाई जाएगी, जिसमें बाल गोपाल की लीलाओं का चित्रण होगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे आरंभ होकर रात 12 बजे जन्मोत्सव तक चलेगा।

कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। सुप्रसिद्ध भजन गायक पवन मिश्र अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। मंदिर परिसर को जन्माष्टमी थीम पर सजाया जाएगा, जिसमें 10 हजार गुब्बारे और कृष्ण लीलाओं के कटआउट लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़े : Janmashtami 2025 : टीवी और फिल्मों में भगवान कृष्ण का दिव्य रूप निभाने वाले दिग्गज कलाकार

इस्कॉन मंदिर में किए गए कई आयोजन

इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर पूरे दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। मंगला आरती- प्रातः 4:30 बजे, तुलसी आरती- प्रातः 5:15 बजे, गुरु पूजा- प्रातः 7:30 बजे, श्रृंगार आरती- प्रातः 9:00 बजे, अविरल कीर्तन- प्रातः 9:30 से सायं 6:30 बजे तक, संध्या आरती- सायं 7:00 बजे, प्रवचन- 8:00 से 9:00 बजे तक (वक्ता – अपरिमेय श्याम प्रभुजी), महाभिषेक- रात्रि 10:00 से मध्यरात्रि 12:00 बजे तक, छप्पन भोग एवं महाआरती- मध्यरात्रि 12:00 बजे

बिहारी जी को सजाया वृंदावन की पोशाक से

श्री श्री राधा रमण बिहारी जी को वृंदावन के कारीगरों द्वारा तैयार जरी, मोती और मणियों से बनी विशेष पोशाक पहनाई जाएगी। अभिषेक का कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलेगा, जिसमें दूध, दही, घी, शहद और 1008 तीर्थों के जल से भगवान का अभिषेक होगा।

Shweta Gupta

Recent Posts

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

10 minutes ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

36 minutes ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

2 hours ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

2 hours ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

3 hours ago