Japan: जापान के बोनिन द्वीप समूह क्षेत्र में 6.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। इससे पहले शनिवार को दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपसमूह देश वानुआतू में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।
वानुआतू में 7.1 तीव्रता का भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, वानुआतू में 24 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 1 मिनट पर भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.1 मापी गई, जिसे खतरनाक श्रेणी में माना जाता है।
क्यों आते हैं भूकंप?
पृथ्वी की बाहरी परत कई टेक्टोनिक प्लेटों में बंटी है, जो लगातार गतिशील रहती हैं। इनके टकराने वाले क्षेत्रों को फॉल्ट जोन कहा जाता है। लगातार दबाव बढ़ने से चट्टानें टूटती या खिसकती हैं, जिससे ऊर्जा निकलती है और भूकंप आता है।
कितनी तीव्रता का भूकंप खतरनाक?
आमतौर पर 4.5 या उससे अधिक तीव्रता के भूकंप से इमारतों को नुकसान पहुंच सकता है। 7.0 या उससे अधिक तीव्रता के झटके बेहद खतरनाक हो सकते हैं। वहीं, 2.0 या उससे कम तीव्रता के भूकंप को माइक्रो भूकंप कहते हैं, जिन्हें अक्सर लोग महसूस नहीं कर पाते।
ये भी पढ़े: ट्रंप ने दी रविवार को ईरान पर हमले की चेतावनी, बड़े समझौते की संभावना से भी नहीं किया इनकार

