Thursday, Sep 03

होम = Cover Story Latest = जेवर के स्थानीय लोगों को यमुना एक्सप्रेसवे टोल से मिलेगी राहत, 17 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन

जेवर के स्थानीय लोगों को यमुना एक्सप्रेसवे टोल से मिलेगी राहत, 17 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन

Jewar Yamuna Expressway Toll Free: यमुना एक्सप्रेसवे शुरू होने के करीब 14 साल बाद जेवर क्षेत्र के स्थानीय लोगों को टोल टैक्स में राहत मिलने जा रही है। लंबे समय से किसान, सामाजिक कार्यकर्ता और किसान संगठन इसकी मांग उठा रहे थे। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने भी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और संचालन एजेंसियों के अधिकारियों के सामने कई बार यह मुद्दा रखा था।

किन्हें मिलेगा लाभ?

जेवर एक्सप्रेसवे से प्रभावित और आसपास के पात्र गांवों के स्थानीय नागरिकों को जेवर टोल प्लाजा पर टोल शुल्क से छूट मिलेगी। इसके लिए स्थानीय निवास प्रमाण, आधार कार्ड और वाहन की RC की कॉपी 17 सितंबर तक जेवर टोल प्लाजा कार्यालय में जमा करनी होगी। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद वाहन का रजिस्ट्रेशन होगा और इसके बाद शुल्क मुक्त आवागमन की सुविधा मिलेगी।

विधायक ने क्या कहा?

धीरेन्द्र सिंह ने इसे स्थानीय किसानों और नागरिकों के योगदान का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि करीब 14 साल से चली आ रही मांग अब पूरी हुई है और किसान संगठनों के लगातार प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। उन्होंने सभी पात्र लोगों से 17 सितंबर तक मैनेजर के पास दस्तावेज जमा कर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की, ताकि तय व्यवस्था के अनुसार सुविधा का लाभ मिल सके।

ये भी पढ़े: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में ताबड़तोड़ छापेमारी; मिला सड़ा मांस और मिठाइयों में गुलाल