झारखंड

झारखंड विधानसभा के पास छात्रों का हंगामा, लाठीचार्ज के बीच बैरिकेडिंग पर चढ़े प्रदर्शनकारी

Jharkhand Student Protest,: रांची में विधानसभा मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद मौके पर तनाव बढ़ गया।

बैरिकेडिंग पार कर डटे रहे प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की, लेकिन अभ्यर्थी मौके पर डटे रहे। प्रदर्शनकारियों ने कई बैरिकेड पार कर लिए। नौ दिन से अनशन पर बैठे स्टूडेंट लीडर देवेंद्र नाथ महतो भी मार्च में शामिल हुए। उन्होंने दावा किया कि वह कंटीले तारों की बाड़ और बैरिकेडिंग पार कर मौके तक पहुंचे।

JSSC-CGL रद्द करने और CBI जांच पर अटका मामला

झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। 10 अगस्त को प्रदर्शनकारी विधानसभा घेराव के लिए मार्च कर रहे हैं। सरकार का दावा है कि उसने छात्रों की करीब 98 फीसदी मांगें मान ली हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी इससे सहमत नहीं हैं। छात्रों की सबसे बड़ी मांग JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की CBI जांच कराने की है।

Sunil Gupta

Recent Posts

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

7 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

26 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

52 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

53 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

1 hour ago