UPSSSC JE Recruitment: उत्तर प्रदेश में जूनियर इंजीनियर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों के आरोपों के बीच सियासत गरमा गई है। भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी की शिकायत लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। हालांकि, ब्रजेश पाठक ने भर्ती में किसी भी तरह की अनियमितता से इनकार किया है।
ब्रजेश पाठक ने एएनआई से कहा कि जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में कोई अनियमितता या गड़बड़ी नहीं हुई है। उनके मुताबिक, अभ्यर्थी सिर्फ रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग को लेकर उनसे मिलने आए थे। बता दें कि शनिवार को भर्ती के अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम के आवास का घेराव किया था। 4,612 पदों पर प्रस्तावित इस भर्ती में अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और दस्तावेज सत्यापन का रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग कर रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है, लेकिन दस्तावेज सत्यापन के परिणाम को लेकर अब तक स्थिति साफ नहीं है। इससे अभ्यर्थियों के बीच असमंजस बना हुआ है। उन्होंने सरकार और आयोग से जल्द रिजल्ट जारी कर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मांग की है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…