Breaking

Junior Suryavanshi की धमाकेदार एंट्री, वैभव के छोटे भाई ने बल्ले से मचाया कोहराम, खेली 168 रनों की पारी

Ashirwad Suryavanshi News: युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। महज 10 साल की उम्र में आशीर्वाद ने एक स्थानीय क्रिकेट मुकाबले में 119 गेंदों पर 168 रनों की शानदार पारी खेलकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस दौरान उन्होंने 19 चौके और 6 छक्के जड़े। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के चलते आशीर्वाद को भविष्य का उभरता हुआ क्रिकेट सितारा माना जा रहा है। उनकी इस शानदार पारी पर बड़े भाई वैभव सूर्यवंशी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी साझा कर उन्हें बधाई दी।

लगातार शानदार प्रदर्शन से बटोर रहे सुर्खियां

आशीर्वाद सूर्यवंशी लगातार अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी 168 रनों की पारी की जानकारी साझा की। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत ऋषभ 11 ने समस्तीपुर में खेले गए एक स्थानीय मुकाबले में वैशाली 11 को हराया। इससे पहले भी आशीर्वाद ने ताजपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से खेलते हुए एक प्रैक्टिस मैच में 87 गेंदों पर 103 रनों की शतकीय पारी खेली थी। लगातार दमदार प्रदर्शन के चलते वह क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

पिता बोले- मेहनत के दम पर बनेगा बड़ा क्रिकेटर

आशीर्वाद के पिता संजीव सूर्यवंशी का मानना है कि मेहनत और सही मार्गदर्शन के दम पर उनका बेटा भविष्य में बड़ा क्रिकेटर बन सकता है। हालिया शतक के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए बेटे को आशीर्वाद देने की अपील की। फिलहाल आशीर्वाद बिहार में नियमित क्रिकेट ट्रेनिंग ले रहे हैं और अपने खेल को लगातार बेहतर बनाने में जुटे हैं।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago