Kangana Statement: अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने सीनियर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को ‘लोमड़ी’ कहने पर सफाई दी है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के रवैये पर सवाल उठाते हुए जंतर-मंतर प्रदर्शन का जिक्र किया और आरोप लगाया कि उस समय कई लोगों ने ‘घड़ियाली आंसू’ बहाए थे, लेकिन अब झारखंड में बच्चों के साथ कथित ज्यादती पर वही लोग चुप हैं
अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने सीनियर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को ‘लोमड़ी’ कहने पर सफाई दी है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के रवैये पर सवाल उठाते हुए जंतर-मंतर प्रदर्शन का जिक्र किया और आरोप लगाया कि उस समय कई लोगों ने ‘घड़ियाली आंसू’ बहाए थे, लेकिन अब झारखंड में बच्चों के साथ कथित ज्यादती पर वही लोग चुप हैं।
कंगना रनोट ने बॉलीवुड के पाकिस्तान को लेकर कथित रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि बंटवारे के इतने साल बाद भी फिल्म इंडस्ट्री की ‘पाकिस्तान प्रेम कहानी’ खत्म क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश और सेना पड़ोसी देशों से जुड़े गंभीर मुद्दों का सामना कर रहे हैं, तब बॉलीवुड का पाकिस्तान के प्रति यह लगाव समझ से परे है।
दरअसल, नसीरुद्दीन शाह को लेकर पीयूष मिश्रा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने मंगलवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्हें निशाने पर लिया था। कंगना ने लिखा था कि वह जिस देश की ‘रोटी खाती हैं’, उसकी रखवाली और उसके लिए लड़ाई करती हैं। उन्होंने नसीरुद्दीन शाह पर पड़ोसी देश के लिए लड़ने का आरोप लगाते हुए उनकी तुलना ‘लोमड़ी’ से की थी और कहा था कि ऐसे में ‘कुत्ता’ कहलाना बेहतर है, क्योंकि उनके मुताबिक वफादारी आज दुर्लभ हो गई है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…